फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   central station will be fined for carrying plastic

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर प्लास्टिक ले जाना पड़ेगा महंगा, भूलकर भी इस खबर को नजरअंदाज न करें

Sat, 14 Sep 2019 05:23 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 14 Sep 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
central station will be fined for carrying plastic
कानपुर सेंट्रल स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल स्टेशन को साफ सुथरा रखने और यात्रियों को आनेजाने में होने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए खास निर्देश जारी किए गए हैं। कानपुर सेंट्रल स्टेशन के निदेशक हिमांशु शेखर उपाध्याय ने शुक्रवार को रेलवे के अलग-अलग विभागों के सुपरवाइजरों के साथ बैठक कर सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने और अन्य तरीके की प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्देश न मानने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने यह बैठक 16 सितंबर से शुरू हो रहे स्वच्छता पखवारा के तहत की है।
विज्ञापन


सेंट्रल निदेशक ने स्टेशन के सिटी और कैंट साइड में पार्किंग के अलावा खड़े वाहनों को जब्त करने और जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं। सेंट्रल स्टेशन के सिटी साइड में सुरंग के पास टूटी बैरिकेडिंग की वजह से बाइकों के स्टेशन के अंदर घुसने पर नाराजगी जताई। इंजीनियरिंग विभाग को फौरन इसे बनवाने को कहा है।
विज्ञापन

सीपीसी माल गोदाम के बाहर बेतरतीब खड़े ट्रकों को दुरुस्त करने के लिए यातायात पुलिस से सहयोग मांगा है। इसके अलावा माल गोदाम में चोरी की शिकायतों को दूर करने लिए सीसीटीवी कैमरा लगवाने, ड्रेेनेज सिस्टम दुरुस्त करने, बारिश में टूटे टीनशेड से रखे माल के खराब होने की समस्या दूर करने को कहा है। गोदाम का टूटा गेट भी बदला जाएगा। उधर, पूर्वोत्तर रेलवे ने अपने यहां होने वाली बैठकों में प्लास्टिक की बोतलों की जगह कांच के गिलास से पानी पिलाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

टीटीई, टीसी की वसूली की शिकायतें होंगी दूर
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर जगह-जगह दिखने वाले टीसी के अवैध वसूली की शिकायतों का भी सेंट्रल निदेशक ने संज्ञान लिया है। टीसी के ट्रेन में घुसकर टिकट चेक करना, यात्रियों से अवैध वसूली करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निदेशक ने कहा कि जिसकी जहां ड्यूटी है, वह वहीं पर चेक करे। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed