{"_id":"5d1ba4718ebc3e3cb06652ae","slug":"central-pollution-control-board-officers-check-cetp-plant-in-unnao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एनजीटी के आदेश पर बंद चल रहे सीईटीपी प्लांट की अधिकारियों ने जांची हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीटी के आदेश पर बंद चल रहे सीईटीपी प्लांट की अधिकारियों ने जांची हकीकत
Wed, 03 Jul 2019 12:09 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 03 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
गंगा में बढ़ा प्रदूषण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के अचलंगज में एनजीटी के आदेश पर बंद चल रहे सीईटीपी प्लांट बंथर का मंगलवार को सीपीसीबी (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। लगभग एक घंटे तक चली जांच में अपग्रेडेशन के साथ ही नई मशीनों की जानकारी ली गई।
अपग्रेडेशन का काम पूरा होने के बाद सीपीसीबी के अधिकारी दोबारा सीईटीपी का निरीक्षण करेंगे। प्रदूषण फैलाने पर एनजीटी ने सीईटीपी बंथर व दही चौकी से उत्प्रवाह बंद करा दिया है। जिससे सीईटीपी से जुड़ी 41 टेनरियां भी बंद हो गई हैं।

टेनरी संचालक करोड़ों रुपये खर्च कर बंथर व दही चौकी सीईटीपी में आधुनिक मशीनें लगवा रहे हैं। मंगलवार की दोपहर सीपीसीबी व यूपीसीबी के अधिकारियों ने पहले बंथर और बाद में दही चौकी सीईटीपी प्लांट का निरीक्षण किया। यहां उन्हें पानी का उत्प्रवाह बंद मिला।
सीईटीपी प्लांट के अधिकारियों ने बताया कि वह प्लांट के बड़े चैंबर में मौजूद बैक्टीरिया को जीवित रखने के लिए मशीनें चला रहे हैं। सीपीसीबी के अधिकारियों ने बंथर व दही चौकी में अब तक लगाई जा चुकी मशीनों की जानकारी ली। प्लांट के अधिकारियों ने बताया कि दस दिन के अंदर सभी नई मशीनों को लगा दिया जाएगा। लगभग एक घंटे तक निरीक्षण करने के बाद सीपीसीबी व यूपीसीबी के अधिकारी लौट गए।