फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Center for Engineering in Medicine to be established with 17.73 crore in kanpur

आईआईटी में 17.73 करोड़ से बनेगा सेंटर फॉर इंजीनियरिंग इन मेडिसिन, जल्द रखी जाएगी केंद्र की आधारशिला

Wed, 25 Sep 2019 03:51 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 25 Sep 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
Center for Engineering in Medicine to be established with 17.73 crore in kanpur
आईआईटी कानपुर
कानपुर आईआईटी प्रशासन ने सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल और स्कूल के निर्माण की तरफ अपने पैर बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। इसकी शुरुआत दो नवंबर से सेंटर फॉर इंजीनियरिंग इन मेडिसिन की स्थापना के साथ की जाएगी। इस केंद्र के लिए अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय परिवार ने 17.73 करोड़ (2.5 मिलियन डॉलर) दान के रूप में दिए हैं।
विज्ञापन


दो नवंबर को ही संस्थान का स्थापना दिवस समारोह है। सेंटर फॉर इंजीनियरिंग इन मेडिसिन के लिए अमेरिका में रहने वाले उद्योगपति राहुल मेहता ने भूपत एंड ज्योति मेहता फैमिली फाउंडेशन के जरिये 2.5 मिलियन डॉलर (करीब 17 करोड़ 73 लाख 37500 रुपये) दान दिए हैं। वह आगे भी संस्थान में सेंटर फॉर एनर्जी की स्थापना के लिए दान देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

 

दो नवंबर को स्थापना दिवस के दौरान राहुल अपने परिवार संग कार्यक्रम में शामिल होंगे। समारोह में कुछ केंद्रीय मंत्री आएंगे, कुछ पूर्व विशिष्ट छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा। कुछ नामों पर सहमति बनाकर संस्थान प्रशासन ने बोर्ड ऑफ गवर्नेंस (बीओजी) चेयरमैन को भेजा है। इसके अलावा संस्थान प्रशासन ने कॉग्नेटिव साइंस का नया विभाग बनाने का फैसला लिया है। इसकी आधारशिला भी स्थापना दिवस के दिन रखने की तैयारी है।

सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में गंभीर बीमारियों का होगा इलाज
संस्थान प्रशासन ने सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के लिए डीपीआर लगभग फाइनल कर लिया है। बताया जाता है कि इसमें जिक्र है कि यह हॉस्पिटल उन गंभीर बीमारियों का इलाज करेगा जिसका आमतौर पर कानपुर या प्रदेश में इलाज संभव नहीं हो पाता है। आईआईटी और मेडिकल के छात्र मिलकर शोध करेंगे ताकि अच्छी तकनीक विकसित की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed