फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cemented pole found placed on Jhansi Manikpur railway route in Mahoba

अब रेलवे ट्रैक पर रखा खंभा: झांसी-मानिकपुर रूट पर रखा मिला सीमेंटेड पोल, लोको पायलट की सतर्कता से टला हादसा

Sat, 28 Sep 2024 09:53 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 28 Sep 2024 09:53 PM IST
सार

पुलिस ने मामले में किशोर को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया है। महोबा स्टेशन से 30 किमी दूर रैवारा के पास पत्थर रखा मिला है।

विज्ञापन
Cemented pole found placed on Jhansi Manikpur railway route in Mahoba
झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर रखा मिला खंभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले कुछ दिनों से लगातार रेलवे ट्रैक पर कभी पत्थर तो कभी सिलेंडर रखने के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर सामने आया। यहां महोबा स्टेशन से करीब 30 किमी आगे रेल पटरी पर सीमेंटेड खंभा रखा मिला। हालांकि, लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। पटरी पर खंभा रखने की शरारत जानवर चरा रहे किशोर ने की थी। पुलिस ने किशोर को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कहीं सिलिंडर तो कहीं टेलीफोन का खंभा रखकर ट्रेन पलटाने की साजिश की लगातार आ रही घटनाओं के बीच जनपद महोबा में भी रेल लाइन पर चार फीट लंबा सीमेंटेड खंभा रखा मिला। शनिवार की दोपहर करीब दो बजे झांसी स्टेशन से चलकर प्रयागराज जा रही पैसेंटर ट्रेन महोबा स्टेशन से आगे बढ़ी। तभी 30 किलोमीटर आगे थाना कबरई के रैवारा गांव के पास रेल पटरी पर बड़ा सीमेंटेड खंभा रखा मिला। लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को रोक दी और कंट्रोल रूम को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ व स्थानीय थाना कबरई पुलिस मौके पर पहुंची और पत्थर अलग कराया। पास में जानवर चरा रहे किशोर को हिरासत में लेकर पूछतांछ की गई। 16 वर्षीय किशोर ने बताया कि वह रेल पटरी किनारे जानवर चरा रहा था। उसने खेल-खेल में पटरी पर पास में पड़े सीमेंटेड खंभे को रख दिया था। रेल पथ निरीक्षक राजेश कुमार की तहरीर पर कबरई पुलिस ने रेलवे एक्ट व ट्रैक पर पत्थर रखकर संकट पैदा करने की बीएनएस धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह का कहना है कि रेल पटरी पर खंभा रखने की शरारत किशोर ने की थी। उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। उत्तर-मध्य रेलवे के झांसी के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि पशु चरा रहे किशोर ने ट्रैक के किनारे लगे फेंसिंग का पिलर तोड़कर रख दिया था। जिसे हटवा दिया गया, कोई ट्रैनें प्रभावित नहीं हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed