{"_id":"4c34f8e707642e80fc2f7b210dab7100","slug":"celebration-of-youm-e-paydish-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
Updated Mon, 05 Jan 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजरत मोहम्मद के जन्मदिवस का जश्न जिले में धूमधाम से मनाया गया। जुलूस में शामिल मुस्लिम भाई ढोल और नगाड़े पर जमकर थिरके।
कस्बे की गलियों से गुजरे जुलूस पर पुष्प वर्षाकर शमा यादगार बना दिया। सुबह से शाम तक जुलूस का जश्न मुस्लिम भाइयों के सिर चढ़कर बोला। सभी ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दे मुंह मीठा भी कराया।
शहर काजी की जुलूस में मौजूदगी सभी को उत्साहित करती रही। बारावफात का उत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया। अकबरपुर, बारा, पातेपुर, शुक्ल तालाब गांवों से जुलूस निकाला गया।
हजरत मोहम्मद मुस्तफा की पैदाइश पर कई दिनों से तैयारियों का सिलसिला शुरू हो गया। रविवार की सुबह पूरे जिले सहित अकबरपुर सजा नजर आया। दोपहर 12 बजते ही सभी जगह जश्न शुरू हो गया।
अकबरपुर के प्रत्येक गलियों से जुलूस निकला। इधर, शहर काजी मोहम्मद उवैस की अगुवाई में जुलूस का जगह-जगह स्वागत हुआ।
इस दौरान मुस्लिम भाई ढोल और नगाड़े की धुन पर जमकर थिरके। बच्चों ने भी डीजे की धुन पर डांस किया। दोपहर बाद विधायक रामस्वरूप सिंह गौर, नगर पंचायत अध्यक्ष पति बबलू कटियार ने शहर काजी का मुंह मीठा कराया। देर शाम तक खुशी का जश्न सभी के सिर चढ़कर बोला।
जुलूस में मुस्लिमों को पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी, हिदायतउल्लाह, बउवा पांडेय, मंजूर अहमद आदि ने बधाई दी। इस दौरान डान टेलर्स, मोहम्मद अंसार, राजा टेलर्स उर्फ शाहिद, मोहम्मद अफसार उर्फ सुक्खू, रियासत अली, शानू खान, श्यामू शुक्ला, एस खान, आर अहमद, जाकिर हुसैन (नई दिल्ली), संजय खान, खालिद, रमजान अली, वाजिद अली, नौशाद, छोटू, जावेद, सलीम बालवर, वसीम, अमित राजपूत, मनोज सिंह, अदनान, इरफान, इस्लाम, मो. शहनाज, मो. असलम, मो. हाजी वसी, मो. अवल हसन, मो. नौशाद, नूरी, सत्तार हाफिज, मो. आजम मौजूद रहे।
वहीं पातेपुर में गुलशन-ए रजा कमेटी के तत्वावधान में जुलूस-ए मोहम्मदी पूरे जोरशोर से निकाला गया। जुलूस में सैय्यद हाफिज मो. यूनुस, शकील, रईस, मो. मुर्सलीन, आसिफ, अख्तर रजा, आविद, मुवीन, खालिद, इकरार, आफताब, इरफान, शक्कू, इरफान, सरवर अहमद, अनीश अहमद, गुड्डन रजा, फजल, रसीद अहमद, उस्मान, उवैश अहमद, हनीफ बाबू आदि उपस्थित रहे।