{"_id":"623e1c7f6373541607392adb","slug":"celebration-atmosphere-fireworks-distributed-sweets-when-three-mlas-of-kanpur-countryside-became-ministers-akbarpur-news-knp687501693","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात के तीन विधायकों के मंत्री बनने पर जश्न का माहौल, हुई आतिशबाजी, बांटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात के तीन विधायकों के मंत्री बनने पर जश्न का माहौल, हुई आतिशबाजी, बांटी मिठाई
Sat, 26 Mar 2022 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
डेरापुर में मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते युवा। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सरकार की दूसरी पारी में जनपद से पहली बार तीन विधायकों को मंत्री पद मिलने पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं व लोगों में जश्न का माहौल रहा। लोगों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।
योगी सरकार के मंत्रिमंडल में अकबरपुर-रनियां विधानसभा सीट से विधायक प्रतिभा शुक्ला, भोगनीपुर सीट से विधायक राकेश सचान व सिकंदरा विधायक अजीत सिंह पाल ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में जैसे ही मंत्री पद की शपथ लेनी शुरू की, जिले में जश्न का माहौल शुरू हो गया।
अकबरपुर कस्बे में भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपू मिश्रा, सोनू दिवाकर, पंकज शुक्ला, रामू कुशवाहा, आलोक, भरत, राजकुमार, श्याम, हिमांशु, अंजनी, अनमोल आदि ने आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। वहीं डेरापुर में सिकंदरा विधानसभा से निर्वाचित विधायक अजीत पाल सिंह के दोबारा राज्यमंत्री बनाए जाने पर युवाओं ने मिठाई बांट कर खुशी जताई।
विज्ञापन
इस दौरान सुखदेव शर्मा, प्रदीप सचान, लकी दीक्षित, यासीन खां, रणधीर सिंह, सिंकू यादव, गुड्डू खां, जीतू गुप्ता, शैलेंद्र शर्मा, जुम्मन आदि मौजूद रहे। इसी तरह संदलपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष परवेश कटियार के आवास पर मुंगीसापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप कटियार, साधन सहकारी अध्यक्ष विनोद कटियार, प्रधान सहावापुर नीलेंद्र कटियार, अनवार मंसूरी आदि ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

सीएम के शपथ ग्रहण का देखा लाइव प्रसारण
सीएम योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह का लाइव प्रसारण ब्लॉक सभागार में लोगों ने देखकर नारेबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इस दौरान यहां एडीओ पंचायत राजेंद्र कुमार विश्वकर्मा, पंचायत सचिव विवेक विद्यार्थी, सुनील कुमार, संदीप पटेल, सुधीर, अश्वनी दीक्षित, फतेहबहादुर सिंह, जमींपाल सिंह मौजूद रहे।
चित्रकूट में कराया रामचरित मानस का पाठ
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रतिभा शुक्ला को मंत्री बनाए जाने लिए चित्रकूट में रामचरित मानस का पाठ किया। यहां आचार्य अतुल दुबे ने पूजन कराया। रामचरित पाठ का समापन गुरुवार को हुआ। शुक्रवार को हवन में आहुतियां डालने के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। मौके पर भाजपा नेता वतनराज, मिंटू तिवारी, गंगाराम पांडेय, एसपी श्रीवास्तव, पवन यादव, कीर्ति तिवारी मौजूद रहे।