फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cbse result

अग्रिमा पांडेय 98 फीसदी अंक पाकर जिला टॉपर

Thu, 16 Jul 2020 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
cbse result
केंद्रीय विद्यालय के मेधावियों को मिठाई खिलाते प्रधानाचार्य एके राय। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में सीबीएसई 10 वीं का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। केंद्रीय विद्यालय की अग्रिमा पांडेय 98 फीसदी अंक पाकर जिला टॉपर रही। टॉपटेन की सूची में इसी विद्यालय का दबदबा रहा। अभिभावकों ने मेधावियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

दूसरे स्थान पर 97.6 प्रतिशत अंक लाकर केंद्रीय विद्यालय की छात्रा श्रेया राय हैं। वह विद्यालय के प्रधानाचार्य एके राय की बेटी हैं। मावर गांव के पास स्थित जैन वर्ल्ड स्कूल की छात्र आंचल सचान 95.6 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहीं। केंद्रीय विद्यालय के छात्र पियूष कुमार 94.2 प्रतिशत अंक लाकर चौथे स्थान पर रहे। टॉंप टेन सूची में पांचवें स्थान पर इसी विद्यालय के जीनत कुमार व दीक्षा पटेल हैं। दोनों के 93.8 फीसदी अंक हैं। 93.6 प्रतिशत अंक लाकर अस्मित श्रीवास्तव छठवें स्थान पर रहे। अकबरपुर माउंटेन ब्यू स्कूल के आशुतोष शुक्ला व वैभव गुप्ता 92.8 प्रतिशत अंक लाकर सातवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय की निवेदिता सिंह, मोहम्मद यश और जैन वर्ल्ड के ऋषभ यादव 92.4 अंक लाकर आठवें स्थान पर हैं। निवेदिता अकबरपुर एसडीएम आनंद कुमार सिंह की बेटी हैं। माउंटेन ब्यू की प्रिंशी 91.8 प्रतिशत अंक लाकर नौंवे, जैन वर्ल्ड के उत्कर्ष गुप्ता व विभांशु यादव 91.6 फीसदी अंक लाकर दसवें स्थान पर रहे। 90 फीसदी से अधिक अंक लाने वालों में माउंटेन ब्यू का अनुराग राजपूत, जैन वर्ल्ड की अनन्या आर्या, अनुज्ञा शुक्ला, नवोदय विद्यालय के छात्र शैलेंद्र झा व आदेश कुमार, केंद्रीय विद्यालय के अमर नारायन द्विवेदी, प्रांशी, हिमांशु बौद्ध, मोहसिद अहमद व माउंटेन ब्यू की बसुंधरा त्रिवेदी हैं। केंद्रीय विद्यालय में टॉपर छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमन कुमार ने बताया कि विद्यालय का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है। जैन वर्ल्ड व कृष्णा पब्लिक स्कूल सिकंदरा का परीक्षा फल भी शत-प्रतिशत रहा। कृष्णा पब्लिक स्कूल के मेधावियों के अधिकतम अंक 85 फीसदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉपर अग्रिमा बनना चाहती आईएएस
कानपुर देहात। जिले की टॉपर अग्रिमा पांडेय आईएएस बनना चाहती है। छात्रा अग्रिमा ने बताया कि पांच साल की उम्र में वर्ष 2011 में अकबरपुर इंटर कालेज में एक प्रदर्शनी में शामिल होने गई थी। वहां तत्कालीन डीएम सरोज कुमार तिवारी बतौर मुख्य अतिथि आए थे। उनके आते ही सभी लोग स्वागत के लिए खड़े हो गए। डीएम के कुर्सी पर बैठने के बाद ही सब लोग अपनी जगह बैठे। यह देख अग्रिमा के मन में डीएम बनने की इच्छा पैदा हुई।

इस घटना के बाद अग्रिमा ने डीएम से मिलने की जिद की तो उसकी मां मीरा पांडेय ने उसे दफ्तर ले जाकर डीएम से मिलवाया था। बच्ची में पढ़ने की ललक देख तत्कालीन डीएम ने उसका दाखिला केंद्रीय विद्यालय में करवा दिया था। इसके बाद अग्रिमा वहीं पढ़ रही हैं। उसने कहा कि जब उसके पास अधिकार होंगे तो वह जरूरतमंदों की मदद भी कर सकेगी। उसने तत्कालीन डीएम सरोज कुमार तिवारी से बात करने की इच्छा जताई लेकिन उनका मोबाइल नंबर उसके पास नहीं है। अग्रिमा के पिता कृष्ण बिहारी पांडेय आगरा के एक सरकारी कालेज में अंग्रेजी के प्रवक्ता हैं। मां अकबरपुर में ही एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। मां के निर्देशन में उसने पढ़ाई करके सफलता हासिल करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed