फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cbse 12 results 2019 hardoi district topper

CBSE 12 Results 2019: बिना कोचिंग सिपाही के बेटे ने किया जिला टॉप, बोला..आईआईटी जाकर बनूंगा इंजीनियर

Thu, 02 May 2019 07:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 02 May 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
cbse 12 results 2019 hardoi district topper
अपने परिवार के साथ हरदोई जिला टॉपर आलोक - फोटो : अमर उजाला
हरदोई के सीनियर बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) की इंटरमीडिएट की परीक्षा में शहर के सेंट जेम्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्र आलोक पटेल ने जनपद में टॉप किया है। उसे 96.6 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। सिपाही के बेटे आलोक ने पढ़ाई के दौरान न तो किसी कोचिंग में दाखिला लिया और न ही कोई ट्यूशन पढ़ी।
विज्ञापन


परीक्षा परिणाम आने और जनपद में टॉप किए जाने का पता चलते ही परिवार में खुशी का माहौल हो गया। सिविल लाइंस कैनाल रोड स्थित कालोनी में रहने वाले रामकिशोर पटेल उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही हैं। इन दिनों उनकी तैनाती अमरोहा में है। रामकिशोर पटेल के पुत्र आलोक पटेल पढ़ाई में शुरुआत से ही मेधावी रहे हैं।
विज्ञापन


 

हाईस्कूल में भी आलाेक को मिला था10 सीजीपीए

हाईस्कूल में भी उन्हें 10 सीजीपीए मिला था। आलोक की मां नीलम पटेल गृहिणी हैं। आलोक का छोटा भाई अनिकेत पटेल कक्षा 10 और छोटी बहन आराध्या पटेल कक्षा तीन की छात्रा है। आलोक आईआईटी में दाखिला पाकर इंजीनियर बनना चाहते हैं। अमर उजाला के एक सवाल के जवाब में आलोक ने कहा कि वह महज दो से तीन घंटे ही हर रोज पढ़ते थे और कोई ट्यूशन या कोचिंग नहीं ली।

विद्यालय के शिक्षक संजय शर्मा के मार्गदर्शन और अपनी मेहनत को वह सफलता की वजह मानते हैं। आलोक पटेल कहते हैं कि परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया का उपयोग उन्होंने सिर्फ परीक्षा संबंधी जानकारियों के लिए ही किया। वह यह भी कहते हैं कि हर चीज की अच्छाई और बुराई होती है, लेकिन यह इस्तेमाल करने वाले पर है कि वह उसकी अच्छाई का इस्तेमाल कर रहा है या बुराई का।


विषय        प्राप्तांक    पूर्णांक 
इंग्लिश        96        100
फिजिक्स    95        100
केमेस्ट्री        95        100    
मैथ्स            98        100
कंप्यूटर        99        100
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed