फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cbi investigation in mining scam in up

सपा शासन काल में हुए मौरंग खदान पट्टों के काले कारोबार में 4 दिन पूछताछ करने के बाद सीबीआई रवाना

Thu, 29 Aug 2019 10:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 29 Aug 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
cbi investigation in mining scam in up
अवैध मौरंग खनन - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में सपा शासन काल में मानकों को ताक पर रखकर मौरंग खदान पट्टों के आवंटन मामले में चौथे दिन सीबीआई लखनऊ रवाना हो गई। हालांकि जांच एजेंसी ने गुरुवार को किसी से कोई पूछताछ नहीं की। अब वह लखनऊ कार्यालय में पट्टे आवंटन में शामिल रहे अधिकारियों और कर्मचारियों का बंद लिफाफा देगी। 
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो रायबरेली खनन अधिकारी पर शिकंजा कुछ कस सकता है। सीबीआई की रिपोर्ट पर डीएम अभय के खिलाफ आरोप तय हो चुके हैं, ऐसे में उन्हीं के समय खनन अधिकारी रहे सुरेंद्र सिंह पर तलवार लटकी हुई है। दिल्ली सीबीआई के विवेचक सुनील कुमार सिंह टीम के साथ सोमवार को जांच करने आए थे।
विज्ञापन

रायबरेली खनन अधिकारी के खिलाफ दे सकती है रिपोर्ट

cbi investigation in mining scam in up
अवैध मौरंग खनन
मौरंग खदानों के मानक दरकिनार कर 2012 से 2014 के बीच पट्टे किए गए थे। पट्टों की 2017 से जांच शुरू हुई है। खनन पट्टे किए जाने का तत्कालीन डीएम अभय सिंह पर आरोप लगा है। सीबीआई टीम ने तत्कालीन खनन अधिकारी सुरेंद्र सिंह से बुधवार को लंबी पूछताछ की थी। टीम तमाम दस्तावेज साथ ले गई है।

तत्कालीन एडीएम, एसडीएम, खनन विभाग के बाबूओं समेत कई अधिकारियों की सूची तैयार की गई है। माना जा रहा है कि रिपोर्ट देने के बाद तत्कालीन कर्मचारियों से भी पूछताछ के लिए बुलावा भेजा जा सकता है। सीबीआई टीम ने फिर से जल्द पूछताछ को आने के संकेत दिए हैं। यह पूछताछ भी काफी अहम मानी जा रही है। इस पूछताछ के बाद कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर शिकंजा कस सकता है।  

पूर्व ब्लाक प्रमुख का भट्ठा ढहाने का आदेश 
सुप्रीम कोर्ट में पूर्व ब्लाक प्रमुख इंद्रसेन यादव के भट्ठे के वाद का निस्तारण हो गया है। कोर्ट के आदेश पर एनजीटी ने जिला प्रशासन को भट्ठा का ढांचा चिमनी और चैंबर ध्वस्त करने के आदेश को बरकरार रखा है। डीएम संजीय सिंह ने आदेश का एसडीएम, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड प्रयागराज, खनन अधिकारी, सर्किल सीओ को आदेश दिए है। टीम जल्द ही पूर्व ब्लाक प्रमुख के गांव रामपुर इमादपुर में संचालित भट्ठे को ध्वस्त करने जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed