{"_id":"5d497deb8ebc3e6caa3bbc85","slug":"cbi-investigate-seven-woman-police-constable-who-is-in-security-of-misdeed-victim","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव कांड: दुष्कर्म पीड़िता की सुरक्षा में तैनात 7 महिला पुलिस कर्मियों को सीबीआई ने किया लखनऊ तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव कांड: दुष्कर्म पीड़िता की सुरक्षा में तैनात 7 महिला पुलिस कर्मियों को सीबीआई ने किया लखनऊ तलब
Tue, 06 Aug 2019 06:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 06 Aug 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का अरोप लगाने वाली किशोरी (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव पीड़िता की सुरक्षा में हुई चूक पुलिस पर भारी पड़ सकती है। दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की ओर से मुखबिरी के लगाए गए आरोपों से घिरी पुलिस को लगातार सीबीआई की पूछताछ से गुजरना पड़ा रहा है।
मंगलवार को भी सीबीआई ने पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा में लगी सात महिला पुलिस कर्मियों को पूछताछ के लिए लखनऊ तलब किया। पुलिस लाइन से उन्हें दो अन्य पुलिस कर्मियों की सुरक्षा में लखनऊ भेजा गया।

पीड़िता व उसके परिवार की सुरक्षा में तैनात थीं महिला पुलिस कर्मी
28 जुलाई को रायबरेली के गुरुबख्शगंज में पीड़िता के वकील की कार रहस्यमय हादसे का शिकार हो गई थी। हादसे में पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई थी, जबकि उसके साथ वकील गंभीर रूप से घायल हो गया था।
घटना के वक्त पीड़िता की सुरक्षा में लगाए गए पुलिस कर्मी नदारद थे। रायबरेली जेल में बंद पीड़िता के चाचा ने सुरक्षा कर्मियों पर परिवार की मुखबिरी का आरोप लगाया था। पुलिस पर आरोप लगने के बाद से ही सीबीआई दुष्कर्म की घटना के बाद से लगाए गए सभी सुरक्षा कर्मियों को लखनऊ बुलाकर पूछताछ कर रही थी।
मंगलवार को भी सीबीआई ने सुरक्षा में लगी सात महिला पुलिस कर्मियों को पूछताछ के लिए लखनऊ बुलाया। इनमें अचलगंज व फतेहपुर चौरासी थाना की दो-दो व माखी थाना की तीन पुलिस कर्मी शामिल हैं।