{"_id":"60680d298ebc3ee64f1cea00","slug":"caught-fire-in-bus-in-etawah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: इटावा में एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, बस में सवार थे 82 यात्री, सभी का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: इटावा में एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, बस में सवार थे 82 यात्री, सभी का सामान जला
Sat, 03 Apr 2021 12:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:09 PM IST
विज्ञापन
बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा के ऊसराहार में बिहार से दिल्ली 82 यात्रियों को लेकर जा रही स्लीपर बस में शनिवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ऊसराहार क्षेत्र में आग लग गई। धुआं उठने पर कुछ यात्री गेट से उतरे तो कुछ खिड़की से कूद गए। यात्रियों के बाहर निकलते ही बस में आग लग गई।
यात्रियों के सामान समेत बस जल गई। दो दमकल गाड़ियों नेे आग पर काबू किया। इससे करीब एक घंटे एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित रहा। बिहार से 82 यात्रियों को लेकर स्लीपर बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से दिल्ली जा रही थी।
शनिवार सुबह ऊसराहार थाना क्षेत्र में चैनल नंबर 128 के पास चालक की सीट के पास से धुआं निकलने लगा। बस रुकवाकर आपातकालीन गेट नहीं खुल पाने पर कुछ यात्री दहशत में खिड़कियां तोड़कर बाहर कूद गए। यात्रियों के उतरने के कुछ ही देर बाद बस में आग लग गई।

यात्रियों के सामान समेत बस जल गई। सूचना पर भरथना व इटावा शहर से दमकल की दो गाड़ी पहुंचीं और आग पर काबू पाया। एसडीएम ताखा, एआरटीओ बृजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। हादसे के कारण करीब एक घंटे तक लखनऊ-दिल्ली रूट पर यातायात बाधित रहा।
ऊसराहार थाना पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया इंजन गर्म होने से आग लगने की बात सामने आई है। सभी यात्रियों को अन्य बसों से गंतव्य के लिए भेज दिया गया। चालक-परिचालक मौके से भाग गए। बस नंबर और चेचिस नंबर से मालिक की तलाश की जाएगी।
बस में नहीं थे अग्निशमन यंत्र
मुख्य अग्निशमन अधिकारी तबारक हुसैन ने बताया कि बस में 82 यात्री मौजूद थे। इंजन के पास स्पार्किंग होने की वजह से आग लगी है। जांच में बस के अंदर अग्निशमन यंत्र नहीं मिला है। आपातकालीन खिड़की भी बंद थी। लापरवाही बरतने वाले बस मालिक व चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।