{"_id":"fd17868a07ed62888e79cb4edae07f81","slug":"cattle-thieves-attacked-two-villages-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गांवों में पशु चोरों का धावा, चलाई गोली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गांवों में पशु चोरों का धावा, चलाई गोली
कानपुर देहात, अमर उजाला ब्यूराो
Updated Sat, 13 Feb 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में गुरुवार की रात लोडर सवार असलहाधारी
विज्ञापन
पशु चोरों के गिरोह ने धावा बोल दिया।
आवाज सुनकर जागे ग्रामीणों के पीछा करने पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे दो लोग जख्मी हो गए। वहीं, एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की तहरीर दी गई है। वहीं, पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि ने भी दोनों गांवों में आकर हालात का जायजा लिया। थाना इंचार्ज को रात में गश्त बढ़ाने और पशु चोरों को पकड़ने के निर्देश दिए।
बुधौली निवासी राजबहादुर ने बताया कि उसकी भैंस दरवाजे पर छप्पर के नीचे बंधी थी। गुरुवार की रात करीब 12 बजे आहट सुनकर वहां लेटी उसकी मां जाग गईं। बदमाश भैंस खोलकर लोडर पर लाद रहे थे। शोर मचाने पर वह और पड़ोसी भी जाग गए। पीछा करने पर एक बदमाश ने गोली चला दी, जो उसके कंधे में धंस गई।
भैंस छोड़कर बदमाश भाग गए। फोर्स के साथ पहुंचे थाना इंचार्ज अंबरीश यादव ने पीछा किया, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़े। इसके बाद बदमाश मूड़ादेव गांव पहुंचे। मूड़ादेव निवासी सौरभ पाल ने बताया कि बदमाश दरवाजे बंधी भैंस खोलकर लोडर पर लाद रहे थे। आहट से उसकी नींद खुल गई। शोर मचाने पर एक बदमाश ने उसे गोली मार दी, जो उसके पैर में लगी। जब लोगों ने बदमाशों दौड़ाया तो उनमें से एक बदमाश बिखरी ईंटों में गिर गया था।
उसे घायल सौरभ पाल ने दबोच लिया। इसी बीच पीछे से पुलिसकर्मी बदमाशों को तलाशते हुए वहां पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया, अन्य बदमाश मौके से भाग निकले।
थाना इंचार्ज ने बताया कि दबोचे गए आरोपी घिरोर-मैनपुरी के बड़ागांव निवासी जुबैर से पुलिस थाने में पूछताछ कर रही है। जख्मी पशुपालकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जल्द ही गिरोह के बाकी बदमाशों को भी पकड़ लिया जाएगा। सौरभ की तहरीर पर रिपोर्ट की जा रही है।