फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cattle hits three trains in kanpur route

रेल संचालन में रोड़ा बने अन्ना मवेशी तीन ट्रेनों से टकराए, बदले गए इंजन घंटों खड़ी रही ट्रेनें

Fri, 23 Aug 2019 09:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 23 Aug 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
cattle hits three trains in kanpur route
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में रेलवे ट्रैक के आसपास अन्ना मवेशियों की संख्या बढ़ने का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ने लगा है। गुरुवार देर रात से शुक्रवार दिन तक तीन ट्रेनों से मवेशियों के टकराने से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर उन ट्रेनों के इंजन बदलकर उन्हें रवाना किया गया। इससे एक घंटे से अधिक तक ट्रेनों को सेंट्रल स्टेशन पर खड़े रहीं।
विज्ञापन


आनंद विहार टर्मिनल से भुवनेश्वर जाने वाली उड़ीसा संपर्कक्रांति एक्सप्रेस से रूरा के पास मवेशी टकरा गया। तेज गति ट्रेन में मवेशी टकराने से इंजन में खराबी आ गई। ड्राइवर किसी तरह धीमी गति से ट्रेन को सेंट्रल पर ले आया।
विज्ञापन


ट्रेन दोपहर 1:41 बजे प्लेटफार्म नंबर सात पर आई। यहां ट्रेन का इंजन बदला गया। इससे ट्रेन दोपहर पौने तीन बजे रवाना हो सकी। इसी तरह इलाहाबाद दूरंतो एक्सप्रेस नई दिल्ली से आ रही थी। गुरुवार रात झींझक के पास ट्रेन से मवेशी टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रेन भी गुरुवार देर रात 1:35 बजे सेंट्रल आई। यहां भी दूसरा इंजन लगाया गया। ट्रेन रात पौने तीन बजे तक खड़ी रही। इलाहाबाद हमसफर एक्सप्रेस से भी रूरा के पास मवेशी टकराया। ट्रेन गुरुवार तड़के साढ़े तीन बजे प्लेटफार्म नंबर चार पर आ पाई। इस ट्रेन का इंजन नहीं बदला गया, लेकिन फिटनेस चेक कर उसे तड़के 3:51 बजे रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed