फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cattle business man died in road accident

हरदोई-लखनऊ मार्ग पर डबल नहर में पलटी मवेशियों से भरी तेज रफ्तार डीसीएम, पशु व्यापारी की मौत

Fri, 30 Aug 2019 08:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 30 Aug 2019 08:40 PM IST
विज्ञापन
cattle business man died in road accident
हादसे के बाद नहर में गिरी डीसीएम और जानवर - फोटो : अमर उजाला
हरदोई कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर डबल नहर में गुरुवार रात मवेशियों से भरी डीसीएम पलट गई। हादसे में बरेली के पशु व्यापारी की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। चार मवेशियों की भी मौत हो गई। बरेली जनपद के थाना दोरनियां के ग्राम मड़िया जागीर निवासी हनीफ (35) पुत्र लईक पशु व्यापारी था।
विज्ञापन


उसके परिवार में पत्नी आसमा और तीन बेटियां हैं। गुरुवार को वह गोरखपुर के नारायणपुर नखासे से मवेशी खरीदने गया था। साथ में भतीजा इमरान (25) पुत्र शरीफ व बबलू (20) पुत्र शरीफ भी थे। सभी गुरुवार रात मवेशी खरीदने के बाद किराये की डीसीएम से घर आ रहे थे।
विज्ञापन

डीसीएम जनपद उधमसिंह नगर काशीपुर निवासी मोबिन अहमद (45) पुत्र यामीन चला रहा था। रास्ते में कछौना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-लखनऊ मार्ग पर डबल नहर में डीसीएम पलट गई। हादसे में सभी डीसीएम सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से डीसीएम में दबे लोगों को बाहर निकाला।

घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। जहां पर चिकित्सकों ने हनीफ को मृत घोषित कर दिया। वहीं चिकित्सकों ने चालक मोबिन व परिचालक अयूब की हालत नाजुक बताई है। शुक्रवार सुबह परिजन मौके पर आ गए। कोतवाल राय सिंह ने बताया कि डबल नहर की मोड़ हादसे का सबब बनी है। 

हादसों को दावत दे रही पुलिया की मोड़
क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग स्थित डबल नहर पुलिया हादसे को दावत दे रही है। एक माह में करीब एक दर्जन से अधिक वाहन पुलिया मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। राहगीरों का कहना है कि मोड़ पर संकेतक लगवाने से हादसे कम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed