फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cases are increasing due to severe cold in Kanpur, eight died of heart attack and three due to brain attack

Kanpur: भीषण ठंड से बढ़ रहे हैं केस, हार्ट अटैक से आठ और ब्रेन अटैक से तीन की मौत, 35 रोगी पहुंचे कार्डियोलॉजी

Sun, 15 Jan 2023 11:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 15 Jan 2023 11:37 PM IST
सार

शीतलहर का हमला तेज होने से हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक के रोगी बढ़ गए हैं। रविवार को हार्ट अटैक से आठ और ब्रेन अटैक से तीन की मौत हो गई। वहीं, कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी में हार्ट अटैक के 35 रोगियों को भर्ती किया गया।

विज्ञापन
Cases are increasing due to severe cold in Kanpur, eight died of heart attack and three due to brain attack
हार्ट अटैक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में ठंड में ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ने से लोगों को हार्ट और ब्रेन अटैक पड़ रहा है। रविवार को हार्ट अटैक से आठ और ब्रेन अटैक से तीन की मौत हो गई। कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में तीन रोगियों की इलाज के दौरान मौत हुई और पांच मृतावस्था में अस्पताल लाए गए।

विज्ञापन

इसी तरह ब्रेन अटैक के रोगियों को जब अस्पताल लाया गया तो उनकी मौत हो चुकी थी। कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी में हार्ट अटैक के 35 रोगियों को भर्ती किया गया है। इसके साथ ही दो-तीन पहले भर्ती हुए 28 रोगियों की हालत स्थिर होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

कार्डियोलॉजी इमरजेंसी प्रभारी सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. उमेश्वर पांडेय ने बताया कि जो रोगी अस्पताल पहुंच जा रहे हैं, इलाज से ठीक हो जाते हैं। तबीयत बिगड़ते ही रोगी को तुरंत अस्पताल लेकर आएं। इसी तरह ब्रेन अटैक के रोगी हैलट इमरजेंसी में भर्ती किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस के रहने वाले राजेश (52), आजादनगर के विनोद (65) और गुमटी के केके सिंह (49) की ब्रेन अटैक से मौत हो गई। न्यूरो साइंसेज विभाग के स्ट्रोक यूनिट प्रभारी डॉ. निखिल डोंगरे ने बताया कि ब्रेन अटैक के केस लगातार आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed