फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case registered against Congress member for remarks about the Assembly Speaker

Kanpur News: विधानसभा अध्यक्ष पर टिप्पणी करने में कांग्रेसी पर रिपोर्ट

Mon, 19 Oct 2026 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Case registered against Congress member for remarks about the Assembly Speaker
कानपुर। चकेरी में भाजपा नेता ने कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला समेत उनके समर्थकों पर फेसबुक पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई। सफीपुर प्रथम निवासी अंशु गुप्ता बीजेपी से युवा मोर्चा में मंडल उपाध्यक्ष हैं। अंशु के मुताबिक बीती 17 अक्टूबर को फेसबुक पर सतीश महाना के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई। कांग्रेस कार्यकर्ता तरुण पटवा, अंकित कनौजिया, रवि पटवा, निखिल गुप्ता समेत अन्य अज्ञात लोगों ने वीडियो पोस्ट कर उनकी छवि धूमिल की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला के गुर्गे द्वारा एक फर्जी आईडी बनाकर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट की गई। वहीं, संदीप शुक्ला का कहना है कि मामला दर्ज करने वाला खुद गांजा तस्कर है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर चकेरी थाने में यह सातवां मामला दर्ज हुआ है। कांग्रेसी महाराजपुर विधानसभा का मुद्दा उठा रहे है। इसी खुन्नस में मामले दर्ज कराए जा रहे हैं। आरोप लगाया कि बीते दिनों कांग्रेसी कार्यकर्ता रवि पटवा को भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेरकर पीटा था। पुलिस कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मामला दर्ज नहीं कर रही। रवि को चकेरी और जाजमऊ थाने की पुलिस टरका रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed