फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case on six for shooting BSF jawan

बीएसएफ जवान को गोली मारने में छह पर केस

Sun, 15 Aug 2021 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Case on six for shooting BSF jawan
राजपुर (कानपुर देहात) जैनपुर निवासी बीएसएफ जवान को गोली मारने के मामले पिता की तहरीर पर चार नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ डकैती, हत्या की साजिश रचने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सलेमपुर गांव जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार की रात जवान को बदमाशों ने गोली मार दी थी।
विज्ञापन

राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव निवासी बीएसएफ जवान शैलेंद्र सिंह (30) राजस्थान के अगरतला में अल्फा प्लाटून में तैनात हैं। कुछ दिन पहले दादी की मौत पर वह एक माह की छुट्टी लेकर घर आया था। शुक्रवार शाम बुआ के बेटे वीरु के साथ रसधान हाईवे स्थित बीयर शाप से लेनदेन कर जैनपुर गांव लौट लौटते समय राजपुर के सलेमपुर गांव के सामने दो बाइक में सवार छह लोगों ने रोक लिया।
विज्ञापन

इसी बीच बदमाशों ने शैलेंद्र पर पांच राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली उसे सीने के बगल में जा लगी। वहीं भाई वीरू ने किसी तरह भागकर जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल जवान को राजपुर पीएचसी में भर्ती कराया। पूछताछ के दौरान शैलेंद्र ने बताया कि पुरानी रंजिश में बैना गांव के दीपक, वीर सिंह, छोटू व सुनील होंडा ने दो अज्ञात साथियों के साथ जान से मारने की नियत से हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि गोली मारने के बाद हमलावर 26190 रुपये लूट ले गए। मामले में पुलिस ने घटना स्थल से तीन खोखे व एक कारतूस बरामद किया है। वहीं आरोपी की एक बाइक भी बरामद की है। बाइक में एक छर्रा फंसा मिला है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर चार नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द उनकी गिरफ्तारी हो जाएगी।
इससे पहले गोलीकांड में बीएसएफ जवान जा चुका जेल
आठ दिसंबर को मामूली विवाद में बीएसएफ जवान शैलेंद्र सिंह ने चार साथियों के साथ बैना गांव में लाइसेंसी बंदूक व पिस्टल से गोली चलाई थी। गोलीकांड में बैना गांव के दीपक व गांव के अजीत के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए थे।

घायल दीपक के पिता वीर सिंह ने बीएसएफ जवान सहित सात लोगों पर बलवा व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने बीएसएफ जवान सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शुक्रवार को सलेमपुर के सामने हुई फायरिंग की घटना बैना गांव में गोलीकांड से पनपी रंजिश से जोड़कर देखी जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed