फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case on 13 for expelling thirty families from village

तीस परिवारों को गांव से निकालने में 13 पर केस

Thu, 26 Aug 2021 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Case on 13 for expelling thirty families from village
संदलपुर। टिसौली गांव में नायक समाज के तीस परिवारों को मारपीट कर गांव से निकालने के मामले में पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, घर को नुकसान पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं सड़क पर तंबू तानकर रह रही महिलाओं व बच्चों को घरों में वापस भेजा गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात है। बुधवार को पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलपुर थाना क्षेत्र के टिसौली गांव में करीब चालीस साल पहले एक बुजुर्ग ने राजेश बंजारा के परिवार को रहने के लिए जगह दी थी। धीरे-धीरे परिवार बढ़ने के चलते मौजूदा समय में नायक समाज के करीब बीस कच्चे व पक्के घर हैं जिनमें तीस परिवार रह रहे थे। जिस बुजुर्ग ने उनके रहने के लिए जगह दी अब उसके परिवारीजन जमीन वापस मांग रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को नायक समाज के 30 परिवार के 55 लोगों को गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिस पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की और गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर सड़क किनारे तंबू तानकर रहने लगे। मंगलवार देर शाम पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर घर से निकालने, झगड़ा-फसाद, महिलाओं से छेड़छाड़ सहित अन्य आरोप लगाकर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को सीओ डेरापुर आशापाल सिंह, मंगलपुर थाने के एसएसआई राजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तंबू मेें रह रहे 30 परिवारों के लोगों को समझा बुझाकर वापस घरों में रहने के लिए भेज दिया।
एसएसआई राजेश सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर नरेश सिंह, हरपाल सिंह, गीरेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, अमित, मोहित, अजयपाल, दीपक, जीवन व धर्मपाल के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
इनमें आरोपी हरपाल, जीवन, गीरेंद्र, गजेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। वहीं विवेचना के दौरान मुकेश कुमार व प्रमोद के भी शामिल होने की जानकारी पर उनकी भी गिरफ्तारी की गई है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है।
पीड़ित व आरोपी पक्ष में पहले भी हो चुका विवाद
संदलपुर। टिसौली गांव में दोनों पक्षों के बीच कई दिन पहले से विवाद चल रहा था। गांव में खराब पड़े हैंडपंप को प्रधान सविता देवी ने रिबोर कराकर पोखर के दरवाजे लगवा दिया था। जिसको लेकर पूर्व में आरोपी नरेश सिंह व पीड़ित पक्ष के बीच गालीगलौज हुई थी। प्रधान ने मौके पर आकर दूसरा हैंडपंप लगवाने का आश्वासन देकर मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि तभी आरोपी ने पीड़ितों को गांव से भगा देने की धमकी दी थी।

गांव में पूरे दिन चली पंचायत
संदलपुर। दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद के मामले में बुधवार को रिश्तेदार व ग्रामीण सभी को समझाने में जुटे रहे। पूरे दिन गांव में पंचायत चलती रही। ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित पक्ष के लोग कार्रवाई की बात पर अड़े रहे और बात मानने से इंकार कर दिया। जिस पर बाहर से आए रिश्तेदार वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed