फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of worker's death after getting stuck in an elevator

लिफ्ट में फंसने से मजदूर की मौत: श्रम विभाग की टीमों ने शुरू की जांच, कारखाना के अफसर आज जाएंगे

Wed, 08 Oct 2025 08:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 08 Oct 2025 08:17 PM IST
सार

नौबस्ता और औरैया के फफूंद में दो मजदूरों की लिफ्ट में फंसने की मौत के मामले में श्रम विभाग की टीमों ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Case of worker's death after getting stuck in an elevator
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौबस्ता थाना क्षेत्र के हंसपुरम इलाके में रविवार शाम अंडरगार्मेंट्स की फैक्टरी में काम कर रहे मजदूर की गर्दन लिफ्ट के दरवाजे में फंसने से मौत हो गई थी। रनियां में बिस्कुट फैक्टरी में मालवाहक लिफ्ट और दीवार के बीच फंसकर मजदूर की भी मौत हो गई थी। इन दोनों हादसों की जांच श्रम विभाग ने शुरू कर दी है। सहायक कारखाना निदेशक की टीम गुरुवार को एक फैक्टरी का निरीक्षण करेगी।

विज्ञापन


के-ब्लॉक किदवईनगर निवासी आनंद अग्रवाल की हंसपुरम आवास-विकास योजना-2 में अंडरगार्मेंट्स की फैक्टरी है। फैक्टरी में बाबूपुरवा के बगाही भट्ठा निवासी पवन पासवान (19) मजदूरी करता था। मंगलवार शाम करीब छह बजे पवन कपड़े की गांठों को ऊपरी मंजिल पर ले जाने के लिए लिफ्ट में रख रहा था। तभी लिफ्ट का दरवाजा झटके से बंद हो गया। उसकी गर्दन लिफ्ट में अंदर की तरफ फंस गई। बाकी शरीर बाहर ही रहा। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई थी। इसके अलावा औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के अटा निवासी निखिल मिश्रा रनियां स्थित बिस्कुट फैक्टरी में काम करते थे। उनकी भी मौत लिफ्ट में फंसने की वजह से हो गई थी।

विज्ञापन
Trending Videos

Case of worker's death after getting stuck in an elevator
शव ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

अपर श्रमायुक्त पीके सिंह ने बताया कि दोनों हादसों की जांच के लिए टीमें भेजी गई हैं। अभी रिपोर्ट नहीं आई है। मृतकों के आश्रितों को कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत मुआवजा दिलाया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सहायक कारखाना निदेशक सचिन यादव ने बताया कि नौबस्ता हादसे की जांच के लिए गुरुवार को टीम जाएगी। ये देखा जाएगा कि फैक्टरी अधिनियम के तहत पंजीकृत है या नहीं। लिफ्ट की सालाना मेंटीनेंस हुई है या नहीं। इस संबंध में विद्युत संरक्षा विभाग एनओसी भी देता है। इसकी भी जानकारी जुटाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed