{"_id":"5fd748538ebc3e3c9429dcfc","slug":"case-of-sexual-harassment-of-children-cbi-presented-je-in-poxo-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के यौन उत्पीड़न का मामला: सीबीआई ने जेई को पॉक्सो कोर्ट में किया पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के यौन उत्पीड़न का मामला: सीबीआई ने जेई को पॉक्सो कोर्ट में किया पेश
Mon, 14 Dec 2020 04:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 14 Dec 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
सीबीआई ने जेई को कोर्ट में किया पेश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा में पचास बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामले में एडीजे पॉक्सो कोर्ट में आरोपी जेई रामभवन की न्यायिक अभिरक्षा बढ़ाने पर सुनवाई शुरु हो गई है। बता दें कि जेई पिछले 14 दिनों से न्यायिक हिरासत में है।
करीब 50 बच्चों के यौन उत्पीड़न के चर्चित आरोपी सिंचाई विभाग के निलंबित जेई रामभवन 14 दिसंबर को फिर पाक्सो कोर्ट के सामने पेश होनी थी। जिला जेल में निरुद्ध रामभवन की न्यायिक हिरासत की अवधि सोमवार को खत्म हो रही है।
उधर, चित्रकूट मुख्यालय में जेई के दो लैपटॉप और दो मोबाइल दुकानदारों के पास हैं। सीबीआई ने जांच के दौरान डाटा खंगाला और फिर उन्हें दुकानदारों को ही सही सलामत रखने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
सीबीआई ने 74 रिमांड कस्टडी पर लेने के बाद यौन शोषण के आरोपी जेई रामभवन को 29 नवंबर को जेल में वापस दाखिल कर दिया था। साथ ही कोर्ट से उसकी न्यायिक हिरासत बढ़ाने की अर्जी दी थी।
इस मामले की सुनवाई कर रहे पाक्सो कोर्ट के अपर न्यायाधीश मोहम्मद रिजवान अहमद ने एक दिसंबर को सीबीआई की अर्जी स्वीकार करते हुए न्यायिक हिरासत 14 दिसंबर तक बढ़ा दी थी।
सीबीआई ने कोर्ट के समक्ष केस डायरी और अब तक जुटाए सुबूत आदि भी पेश किए थे। सोमवार को न्यायिक हिरासत की अवधि का अंतिम दिन है, इसलिए कोर्ट में फिर सुनवाई होगी।
आरोपी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए या सीधे अदालत में बुलाया जा सकता है। हालांकि ज्यादा संभावनाएं ऑनलाइन पेशी की है। उधर, चित्रकूट मुख्यालय में बच्चों के यौन शोषण का आरोपी सिंचाई विभाग का निलंबित अवर अभियंता रामभवन मुख्यालय की कुछ खास दुकानों में ही लैपटाप और मोबाइल बनवाता था।