फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of rape on sub Inspector

हमीरपुरः दरोगा पर दर्ज हुआ दुष्कर्म का मामला, "आरोप- सीने पर रिवॉल्वर लगा बलात्कार करने का"

Tue, 15 May 2018 07:34 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 15 May 2018 07:34 AM IST
विज्ञापन
Case of rape on sub Inspector
डेमाे पिक
यूपी के हमीरपुर जिले में मौदहा कोतवाली में तैनात रहे दरोगा पर एक महिला ने रिवॉल्वर के बल पर बलात्कार करने का आरोप लगाया। साथ ही उसका वीडियो बनाकर वायरल किए जाने की धमकी देकर बार-बार यौन संबंध बनाए। आठ मई को पत्नी व बेटे के साथ घर आकर पीड़िता को धमकाया। इस मामले में पुलिस ने गोरखपुर में तैनात आरोपी दरोगा पर रेप व गाली-गलौज कर धमकाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


 
कोतवाली कस्बे के मोहल्ला निवासी तलाकशुदा महिला ने यहां तैनात रहे दरोगा पुरूषोत्तम नारायण तिवारी पर आरोप लगाया कि 15 जून 2015 को जब वह अपने किराये के मकान में थी। तभी दरोगा घर के अंदर आ गया। उसे अकेला पाकर सीने में सर्विस रिवाल्वर लगा बलात्कार किया और वीडियो बना लिया। दारोगा ने धमकी दी कि यदि उसने किसी से बताया तो वीडियो वायरल कर देगा। बदनामी के डर से उसने अपना मुंह बंद रखा।
विज्ञापन



इस पर दरोगा बार-बार उसका यौन उत्पीड़न करता रहा। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ मई की सुबह करीब आठ बजे मौजूदा में गोरखपुर जनपद के थाना गगहा में तैनात दारोगा उसके पास दोबारा आया। वीडियो का डर दिखाकर उसके साथ बलात्कार किया। जब उसने दरोगा से शादी करने के लिए कहा तो वह रात आठ बजे वह पत्नी व पुत्र के साथ आया और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। 12 मई को कोतवाली में तहरीर देने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



रविवार देर रात पुलिस ने दरोगा पर धारा 376 व पत्नी तथा बेटे पर 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि दरोगा यहां क्यों आया इस मामले की जांच कराई जाएगी। कहा कि महिला के बयान की वीडियोग्राफी कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और न्यायालय में भी उसके बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed