{"_id":"5d9215f98ebc3e01656e8f7c","slug":"case-of-pg-girl-s-death-in-saifai-medical-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सैफई मेडिकल कॉलेज में पीजी छात्रा की मौत का मामला, इस वजह से दो दिन और बंद रहेगा डॉ. वंदना का कमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफई मेडिकल कॉलेज में पीजी छात्रा की मौत का मामला, इस वजह से दो दिन और बंद रहेगा डॉ. वंदना का कमरा
Mon, 30 Sep 2019 08:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 30 Sep 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
सैफई चिकित्सा विवि में डॉ. वंदना शुक्ला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
इटावा स्थित सैफई विश्वविद्यालय परिसर में डॉ. वंदना का कमरा अभी दो दिन और बंद रहेगा। पुलिस वंदना की मां अथवा किसी महिला परिजन की मौजूदगी में कमरे को खोलना चाहती है। डॉ. वंदना के पिता कृष्ण कुमार शुक्ला सोमवार को घर गाजियाबाद में रहे। वे अभी दो दिन इटावा नहीं पहुंचेंगे।
उन्होंने कहा कि जांच में सही तथ्य सामने आने पर रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। 23 सितंबर को गाजियाबाद निवासी भाजपा नेता कृष्ण कुमार शुक्ला की पुत्री डॉ. वंदना का शव सैफई विश्वविद्यालय परिसर स्थित उसके कमरे में फंदे से लटका मिला था। डॉ. वंदना यहां से एमडी पैथोलॉजी (द्वितीय वर्ष) की छात्रा थीं।

घटना को सात दिन हो चुके, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है और न उस कमरे की जांच हो पाई है।इस मामले की जांच कर रहे सीओ क्राइम वैभव पांडेय का कहना है कि कमरे को महिला परिजन की मौजूदगी में खोला जाएगा। पुलिस डॉ. वंदना की मां या अन्य किसी परिजन के आने का इंतजार कर रही है।
सोमवार को वंदना के पिता के आने की उम्मीद जताई जा रही थी। फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि वह गाजियाबाद में हैं। अभी दो दिन इटावा नहीं पहुुंचेंगे। उन्होंने कहा कि मौत के कारण से जुड़े सही तथ्य सामने आने पर वह रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
वहीं पुलिस का मानना है कि कमरे में मौजूद चीजों से सुसाइड नोट या अन्य जानकारी हासिल होने की उम्मीद है। फिलहाल डॉ. वंदना की मौत से जुड़े कारण अब तक साफ नहीं हुए हैं। अलबत्ता पिता कृष्ण कुमार शुक्ला ने डीएम व एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कालेज प्रशासन से जुड़े दो लोगों पर वंदना का उत्पीड़न करने के आरोप जरूर लगाए हैं।