{"_id":"603342c7bab6c077ad0b8edd","slug":"case-of-murder-of-two-people-in-kanpur-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर दोहरा हत्याकांड, आरोपी दिन में पुलिस से भिड़ा, रात में खेला खूनी खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर दोहरा हत्याकांड, आरोपी दिन में पुलिस से भिड़ा, रात में खेला खूनी खेल
Mon, 22 Feb 2021 11:11 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:11 AM IST
विज्ञापन
कानपुर: भाजपा समर्थकों की हत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में नवाबगंज थाना क्षेत्र के उजियारी पुरवा गांव में मंदिर के अंदर पंचायत चुनाव की रंजिश में दो भाजपा समर्थक युवकों की नृशंस हत्या के मामले में शामिल जिला पंचायत सदस्य दीपू निषाद ने उन्नाव कांड पर खूब राजनीति की। शुक्रवार को उसने रीजेंसी अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।
उसकी मांग थी कि वहां भर्ती किशोरी को एम्स शिफ्ट किया जाए। जब पुलिसकर्मियों ने उससे बातचीत करने का प्रयास किया तो वो उनसे भिड़ गया था। किसी तरह प्रदर्शन खत्म हुआ। उसी रात उसने अपने साथियों के मिलकर हत्याकांड को अंजाम दे दिया।
उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र बबुरहा गांव में एक तरफा प्यार में युवक ने तीन किशोरियों को कीटनाशक मिला पानी पिला दिया था। जिसमें दो किशोरियों की मौत हो गई थी जबकि तीसरी किशोरी तब से रीजेंसी अस्पताल में भर्ती है। दीपू निषाद अपने समर्थकों के साथ रीजेंसी अस्पताल पहुंचकर वहां धरने पर बैठा था।
विज्ञापन
हंगामा भी किया। उसकी मांग थी कि किशोरी को तत्काल एम्स शिफ्ट किया जाए। पुलिस कर्मियों ने जब उसको समझाने का प्रयास किया था तो वो नवाबगंज और काकादेव इंस्पेक्टर से भिड़ गया था। काफी नोकझोंक भी हुई थी। बाद में धरना खत्म कर चला गया था। रात करीब साढ़े 10 व ग्यारह के बीच दोहरे हत्याकांड को उसने अंजाम दे डाला।