फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   case of murder of Inspector's son, police arrested four including the accused

दरोगा के बेटे की हत्या का मामला: त्रिकोणीय प्रेम में दोस्त ने ही युवक को उतारा था मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा

Sun, 10 Apr 2022 11:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 10 Apr 2022 11:15 PM IST
सार

दरोगा के बेटे ऋषभ उर्फ रोमी की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने रोमी की कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज के जरिये मुख्य आरोपी समेत चार को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
case of murder of Inspector's son, police arrested four including the accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बर्रा के न्यूू श्याम विहार कॉलोनी दामोदर नगर निवासी दरोगा राकेश कुमार के बेटे ऋषभ उर्फ रोमी (22) की हत्या त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में हुई थी। महोबा निवासी दोस्त जिम संचालक ने तीन साथियों की मदद से उसे मौत के घाट उतारा और शव सचेंडी नहर में फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने रोमी की कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज के जरिये मुख्य आरोपी समेत चार को हिरासत में लिया है। घर से लापता ऋषभ का शव गुरुवार को सचेंडी में एक नहर में मिला था। पुलिस ने मृतक की कॉल डिटेल निकलवाई तो पता चला कि उसकी आखिरी बात बात महोबा निवासी एक युवती से हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने जब महोबा पहुंचकर युवती व उसके परिजनों से पूछताछ की तो उसके प्रेम संबंध के बारे में पता चला। कॉल डिटेल में यह भी पता चला कि युवती से पहले ऋषभ की बात महोबा निवासी एक कारोबारी के बेटे से हुई थी। जांच में पता चला कि ऋषभ के कई और युवतियों से संबंध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से महोबा की युवती ने उससे दूरी बना ली थी। इस बीच युवती महोबा के ही जिम संचालक के संपर्क में आ गई। आरोप है कि इसी खुन्नस में ऋषभ ने युवती की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी थी। इसकी जानकारी जब जिम संचालक को हुई तो उसने कारोबारी के बेटे से फोन कराकर ऋषभ को बुधवार शाम को बुलवाया और तीन अन्य साथियों के साथ स्कार्पियो से उसे अपने साथ ले गया।

इसके बाद जिम संचालक और ऋषभ के बीच गाड़ी में ही गालीगलौज हुई। तब जिम संचालक ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस उसे और उसके तीन साथियों को रविवार शाम लेकर महोबा थाने पहुंची, यहां उनसे पूछताछ की जा रही है। 

महोबा में पढ़ाई के दौरान युवती से हुई थी दोस्ती
पुलिस ने बताया कि शहर आने से पहले दरोगा राकेश कुमार की महोबा में तैनाती थी। ऋषभ की शुरुआती पढ़ाई वहीं हुई। पढ़ाई के दौरान ही ऋषभ की दोस्ती महोबा की युवती से हुई थी। इसी दौरान कारोबारी का बेटा और जिम संचालक भी उसके दोस्त बने थे। इसी वजह से जिम संचालक ने कारोबारी के बेटे से फोन कराकर ऋषभ को बुलाया था। उधर इंटर पास होने के बाद ऋषभ शहर आ गया था। हालांकि अक्सर महोबा जाकर युवती से मिलता रहता था।

अब तक की जांच में प्रेम प्रसंग के चलते ऋषभ की हत्या की बात सामने आई है। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस हत्यारों तक पहुंच गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। - विकास कुमार पांडेय, एसीपी गोविंदनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed