फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of molestation of student in IIT kanpur , returned to France in mid-semester

आईआईटी प्रोफेसर की छेड़छाड़ पर फ्रेंच छात्रा ने देश छोड़ा, बोली- अब दोबारा नहीं आएगी भारत

Wed, 11 Sep 2019 02:11 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 11 Sep 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
Case of molestation of student in IIT kanpur , returned to France in mid-semester
आईआईटी कानपुर
कानपुर आईआईटी में करीब पांच महीने की पढ़ाई के लिए आई फ्रांस की छात्रा शारीरिक उत्पीड़न की घटना के चलते पांच सप्ताह में ही अपने देश लौट गई। एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत 30 जुलाई को कैंपस आई बीटेक सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच की इस छात्रा को सेमेस्टर परीक्षा देने के बाद दिसंबर में लौटना था।
विज्ञापन

 
छात्रा छेड़छाड़ की घटना से ऐसी सहमी की परिजनों से बात कर रविवार देर शाम ही यहां से चली गई। सूत्रों के मुताबिक छात्रा ने अपनी शिकायत में खुद के साथ हुए पूरे घटनाक्रम का जिक्र किया है। 
विज्ञापन

हंसमुख मिजाज की थी छात्रा, कई दोस्त बन गए थे
सिविल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों ने बताया कि पीड़ित छात्रा काफी हंसमुख मिजाज की थी। इसी के चलते उसने कम समय में कई दोस्त भी बना लिए थे। यही कारण है कि जब छात्रा ने खुद के साथ हुई इस घटना का जिक्र किया तो यहां के कई छात्रों ने उसे समझाया और काउंसलिंग की।

शिकायत में भी उसकी मदद की। जाने से पहले छात्रा अपने दोस्तों को गले लगाकर खूब रोई भी। दोस्तों से अपने बुरे अनुभव साझा करते हुए छात्रा ने वापस भारत नहीं आने की बात कही।

कमेटी के सामने दर्ज कराया बयान
छात्रा ने देश छोड़ने से पहले आईसीसी के सामने बयान भी दर्ज कराया। कमेटी में नौ सदस्य हैं और इनमें से छह महिलाएं हैं। सदस्यों के सामने छात्रा ने पूरी दास्तां बताई। बताया जाता है कि घटनाक्रम को बयां करते हुए वह रो रही थी।

पहले भी लग चुके हैं आरोप
घटना की जानकारी होते ही पूरे कैंपस में चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ प्रोफेसरों का कहना है कि आरोपी प्रोफेसर पर इसके पहले भी ऐसे गंभीर आरोप लग चुके हैं। हालांकि तब उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी। अब जब विदेशी छात्रा के साथ ऐसी घटना हुई है तो पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed