फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of MLA Irfan Solanki, fear of leaving the state and taking shelter in Rajasthan

Irfan Solanki: चार दिन बाद भी विधायक की गिरफ्तारी नहीं, प्रदेश छोड़कर राजस्थान में शरण लेने की आशंका

Sun, 13 Nov 2022 02:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 13 Nov 2022 02:58 PM IST
सार

जाजमऊ में प्लॉट पर कब्जा और आगजनी के मामले में सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीमें शहर और आसपास के जिलों में दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
Case of MLA Irfan Solanki, fear of leaving the state and taking shelter in Rajasthan
विधायक इरफान सोलंकी और उनका घर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी व उनका भाई रिजवान चार दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस की कार्रवाई सिर्फ दबिश तक ही सीमित है। सात नवंबर की रात आठ बजे एफआईआर दर्ज हुई थी। रात तीन बजे पुलिस ने इरफान के घर दबिश दी थी। न इरफान पकड़ में आए थे और न ही रिजवान। तब से पुलिस दावा कर रही है कि दबिश जारी है।

विज्ञापन

कई ठिकानों पर दी गई दबिश
पुलिस के मुताबिक शनिवार को भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शहर के अलावा लखनऊ, इटावा में भी दबिश दी गई। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सूत्रों के मुताबिक जब तक मामले की जांच नहीं हो जाती तब तक गिरफ्तारी नहीं की जाएगी। पुलिस पहले घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाएगी। उसके बाद ही कोई कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

फेसबुक पर लाइव थे इरफान
शनिवार को जब सपा विधायकों का प्रतिनिधिमंडल पुलिस कमिश्नर से पुलिस दफ्तर में मुलाकात कर रहा था तो पूरे मामले का लाइव प्रसारण इरफान सोलंकी के फेसबुक पेज पर चल रहा था। विधायक के परिजन या विधायक का मीडिया सेल देखने वाले ने उसे पेज से फेसबुक लाइव किया।

गैर भाजपा शासित प्रदेश में शरण लेने की आशंका
पुलिस के मुताबिक मोबाइल सर्विलांस के आधार पर पता चला कि विधायक उन्नाव में हैं। यहां के आसापास के उनके जानकारों और रिश्तेदारों से पूछताछ की गई। सूत्रों के मुताबिक विधायक दूसरे नंबरों से लगातार अपने सहयोगियों के संपर्क में हैं।

विज्ञापन

इस आधार पर पुलिस ने दो दर्जन संदिग्ध मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया है। सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तारी से बचने के लिए विधायक गैर भाजपा शासित प्रदेश में शरण लिए हुए हैं। उनके राजस्थान में छूपने की आशंका है। वहीं, पुलिस उनके पुराने मामलों की फाइलें भी खोलने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed