फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   case of kidnapping and murder reported after 10 months

सामने आई पुलिस प्रशासन की लापरवाही, 10 महीने बाद दर्ज हुआ हत्या का मामला

Sun, 07 Oct 2018 07:32 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 07 Oct 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
case of kidnapping and murder reported after 10 months
डेमो पिक
यूपी में औरैया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इकौरापुर निवासी एक युवक का शव जनवरी 2018 में बरमूपुर नहर के पास से पुलिस ने बरामद किया था। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से युवक की हत्या किए जाने की बात कही गई थी लेकिन पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज नहीं किया था। मृतक के भाई ने एडीजी से न्याय की गुहार लगाई, जिस पर कोतवाली पुलिस ने लगभग दस माह बाद एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ अपहरण कर हत्या का मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन


ग्राम इकौरापुर निवासी पूर्व प्रधान अजय कुमार दोहरे पुत्र स्व. मोतीलाल ने एडीजी से बताया कि गत 12 जनवरी 2018 की दोपहर उसके भाई प्रदीप कुमार उर्फ मोनू (27) को गांव निवासी दीपू पुत्र किशन दयाल अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से ले गया था। आरोप लगाया कि उन लोगों ने भाई की हत्या कर शव सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरमूपुर नहर पटरी पर गुलाब सिंह महाविद्यालय के पास डाल दिया। इस प्रकरण मेें लगभग दस माह से वह हत्यारोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने को कोतवाली से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों के पास गया पर किसी ने भी नहीं सुनी। एडीजी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने लगभग दस माह बाद एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ अपहरण कर युवक की हत्या कर शव को नहर पटरी के पास डालकर भाग जाने का मामला दर्ज किया है। इस संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। इसकी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट में जो सत्यता पाई जाएगी उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed