फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of ITC grab of Rs 38 lakh by creating fake firm

फर्जी फर्म बनाकर 38 लाख रुपये का आईटीसी हड़पने का मामला, जांच पर जांच, नौ माह बाद एफआईआर

Sun, 06 Sep 2020 11:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 06 Sep 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
Case of ITC grab of Rs 38 lakh by creating fake firm
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के आजाद नगर में किराये के घर पर पकड़ी गई फर्जी फर्म मामले की बीते नौ महीने से जांच पर जांच चल रही है। अभी तक न तो कारोबारी पकड़ में आए और न ही फर्जी तरीके से हड़पी गई आईटीसी की वसूली हो सकी है।
विज्ञापन


कारोबारी इसलिए पकड़ में नहीं है, क्योंकि इस मामले की एफआईआर ही नौ महीने बाद हुई है। दिसंबर 2019 में  आजाद नगर के पते पर पंजीकृत यूनिवर्सल इंटरप्राइजेज की जांच की गई तो 38 लाख की आईटीसी फर्जी तरीके से वसूलने का मामला सामने आया।
विज्ञापन


कारोबारी रोहित जैन के नाम पर जिस मकान में फर्म दर्ज है, वहां जांच की गई तो रोहित जैन नाम का कोई शख्स नहीं मिला। मकान मालिक ने बताया कि एक शख्स ने कुछ समय पहले किराये पर कमरा लिया था। अब चार महीने से वह लापता है। स्टेट जीएसटी के अफसर तब से अब तक न कारोबारी की तलाश कर सके और न ही 38 लाख की आईटीसी वापस पा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्म ने जिन लोगों को बिल काटे हैं उनकी चेन तलाशी जा रही है। कोई न कोई तो असली व्यक्ति पकड़ में आएगा ही। सरकारी पैसा है इसकी वसूली हर हाल में करके रहेंगे। कोरोना संक्रमण की वजह से एफआईआर में देरी हुई।

चंद्रशेखर झा, उपायुक्त, स्टेट जीएसटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed