विराट हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी से मौत की पुष्टि, तो आखिर विराट की फिर जुबान कैसे बाहर थी?
कानपुर में बादशाही नाका निवासी सात वर्षीय विराट 11 अक्तूबर की रात लापता हुआ था। बीते शुक्रवार को उसका शव निर्माणाधीन बादशाही नाका थाने के पीछे सार्वजनिक शौचालय में पड़ा मिला था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की थी। इस बीच जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पुलिस अफसर भी हैरान रह गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विराट हत्याकांड में एक अहम पहलू उलझ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी से विराट की मौत की पुष्टि हुई है लेकिन जब शव पड़ा मिला था तब विराट की जुबान बाहर थी। आशंका थी कि विराट का गला दबाया गया। यह तथ्य पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं आया है। इससे कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अब फोरेंसिक समेत अन्य एक्सपर्ट से इस संबंध में राय लेगी।
बादशाही नाका निवासी सात वर्षीय विराट 11 अक्तूबर की रात लापता हुआ था। बीते शुक्रवार को उसका शव निर्माणाधीन बादशाही नाका थाने के पीछे सार्वजनिक शौचालय में पड़ा मिला था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की थी। छह टीमें खुलासे के प्रयास में लगी हैं।
इस बीच जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पुलिस अफसर भी हैरान रह गए। पीएम रिपोर्ट में गला दबाने की बात नहीं है। सवाल है कि आखिर फिर विराट की जुबान कैसे बाहर निकली थी। जुबान उसी तरह से बाहर निकली थी जैसे गला दबाकर मारने में निकलती है।
हत्यारे तक पहुंचने में नाकाम पुलिस, रैन बसरे वाले मुख्य संदिग्ध
पुलिस अब तक हत्यारे तक नहीं पहुंच सकी है। पुलिस की जांच में अब तक पास के रैन बसेरा में रहने वाले ही संदिग्ध हैं। इसमें दो शख्स पर पुलिस का शक है। उनसे लगातार पूछताछ जारी है। जो शख्स फुटेज में नजर आ रहा था, उसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज पर दो टीमें काम कर रही हैं।
तफ्तीश के दौरान कुछ तथ्य सामने आए हैं। उस आधार पर तहकीकात जारी है। उम्मीद है कि जल्द वारदात का खुलासा हो जाएगा।- रविंद्र कुमार, डीसीपी पूर्वी