फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of death of cousins in Unnao

Unnao: हत्या की आशंका पर चचेरे भाइयों के शव निकलवाकर दोबारा कराया पोस्टमार्टम, 10 मई को गंगा में मिले थे शव

Sun, 29 May 2022 10:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 29 May 2022 10:37 PM IST
सार

उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के खैरागढ़ा गांव में 10 मई की शाम को 2 चेचेरे भाइयों की गंगा में डूबकर मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी डूबने से मौत की पुष्टि हुई थी। परिवार ने दोनों के शव दफना दिए थे। बाद में परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जता दी, लिहाजा आज दोनों के शव कब्र से निकाले गए।

विज्ञापन
Case of death of cousins in Unnao
मृतक भाइयों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी में गंगा नदी में 20 दिन पहले मृत मिले दो मासूम चचेरे भाइयों के शव रविवार को गड्ढे से निकलवाए गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जता चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराकर दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की थी। डीएम की अनुमति के बाद तीन डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के बीच दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार दोनों की मौत डूबने से ही होने की पुष्टि हुई है। फतेहपुर चौरासी के खैरागाड़ा निवासी सियाराम का 11 वर्षीय बेटा विपिन 10 मई को चचेरे भाई शिवा (10) पुत्र रामबरन राठौर के साथ तरबूज खाने गंगा किनारे गया था। रात में दोनों के शव गंगा में मिले थे। पोस्टमार्टम के दौरान ही परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया था। घटना के अगले दिन पड़ोस के गांव फुलवइया निवासी सौरभ ने दो लोगों पर विपिन और शिवा को पीटने संबंधित बयान दिया था।

विज्ञापन

मृतकों के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 21 मई को कानपुर नगर के कल्लूपुरवा निवासी तीन लोगों व नेवादा निवासी व्यक्ति के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। परिजनों ने डीएम को पत्र देकर दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। डीएम के निर्देश पर रविवार को सीओ सफीपुर एके राय व एसडीएम की मौजूदगी में शवों को गड्ढे से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। डा. मुशीर, डा. रमन सिंह व फोरेंसिक एक्सपर्ट डा. आशुतोष वार्ष्णेय के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया।

विज्ञापन

इसमें डूबने से मौत की पुष्टि हुई। शिवा के दोनों पैरों का मांस गायब था। अंदेशा जताया जा रहा कि मांस जानवर खा गए हैं। एहतियात के तौर पर फतेहपुर चौरासी, आसीवन व सदर कोतवाली पुलिस का पुलिस बल पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद रहा। अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट पहले मजिस्ट्रेट के पास जाएगी, इसके बाद उन्हें मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed