फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of cheating US citizens, Big disclosure in investigation

अमेरिकी नागरिकों से ठगी का मामला: क्रिप्टो करेंसी में जसराज ने करोड़ों का किया निवेश, जांच में बड़ा खुलासा

Fri, 23 Jul 2021 10:07 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 23 Jul 2021 10:07 AM IST
सार

क्राइम ब्रांच की आगे की तफ्तीश में इसका खुलासा होने की उम्मीद है। कई तरह से इसमें रकम खपाई गई है। ये भी जानकारी मिली है कि महिला मित्रों के नाम से भी क्रिप्टो करेंसी में निवेश कराया है।

विज्ञापन
Case of cheating US citizens, Big disclosure in investigation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी नागरिकों से करोड़ों की ठगी करने वाले मास्टरमाइंड जसराज सिंह ने क्रिप्टो करेंसी में करोड़ों रुपये निवेश किए हैं। क्राइम ब्रांच को इस संबंध में कई अहम साक्ष्य व दस्तावेज मिले हैं। उधर क्राइम ब्रांच ने जसराज के भारत की बैंकों के सभी 22 खाते सीज करवा दिए हैं।
विज्ञापन


क्रिप्टो करेंसी में कहां-कहां निवेश किया गया इसका पता साइबर एक्सपर्ट लगा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक स्विस बैंक में खाता न खुल पाने की वजह से जसराज ने नया रास्ता खोजा और तब क्रिप्टो करेंसी में निवेश किया। कितने करोड़ रुपये इसमें लगाए हैं, ये अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच की आगे की तफ्तीश में इसका खुलासा होने की उम्मीद है। कई तरह से इसमें रकम खपाई गई है। ये भी जानकारी मिली है कि महिला मित्रों के नाम से भी क्रिप्टो करेंसी में निवेश कराया है। जिसका एक्सेस जसराज के पास रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्मन बैंक में भी जसराज का खाता 
क्राइम ब्रांच की तफ्तीश में सामने आया कि दिल्ली स्थित एक जर्मन बैंक में भी जसराज का एक खाता है। इस खाते को भी पुलिस ने सीज करवा दिया है। क्राइम ब्रांच ने सभी बैंकों से दो तीन वर्षों का विवरण मांगा है।


ये है पूरा मामला 
14 जुलाई को क्राइम ब्रांच ने काकादेव में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इन आरोपियों ने यहां से बैठकर अमेरिका के 12 हजार से अधिक लोगों के सिस्टम में वायरस भेज डाटा हैक किया था। डाटा रिलीज करने के एवज में तकरीबन नौ करोड़ रुपये वसूले। तीन दिन पहले ठगी के नेटवर्क के मास्टरमाइंड जसराज सिंह को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। जो पेशे से फैशन डिजाइनर है। अब क्राइम ब्रांच की जांच में ठगी की एक एक परतें खुल रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed