{"_id":"60fe70928ebc3e586672a680","slug":"case-of-cheating-from-bjp-leader-an-ias-used-to-touch-feet-the-complainant-disclosed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता से ठगी का मामला: एक आईएएस छूते थे पैर, ठग दिखाता था भोकाल, शिकायतकर्ता ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता से ठगी का मामला: एक आईएएस छूते थे पैर, ठग दिखाता था भोकाल, शिकायतकर्ता ने किया खुलासा
Mon, 26 Jul 2021 01:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:51 PM IST
विज्ञापन
पूजा बंसल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघ का राष्ट्रीय पदाधिकारी बन तमाम लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाले कृष्ण बाबू दिवाकर लोगों पर प्रभाव डालने के लिए बड़े नेताओं और अफसरों के साथ घूमता था। उनके साथ फोटो खिंचवा लोगों को दिखाता था। जिससे वह लोगों का विश्वास कायम कर सके।
यही नहीं मेरठ में तैनात रहे एक आईएएस अफसर उसके पैर छूते थे। ये देख भाजपा नेत्री के पति काफी प्रभावित हुए थे। तब उनको विश्वास हो गया था कि इस शख्स का ओहदा बहुत बड़ा है। मेरठ निवासी भाजपा नेत्री पूजा बसंल के पति ने सचेंडी के इटारा निवासी ठग कृष्ण बाबू के बारे में कई खुलासे किए।
उन्होंने बताया कि एक दिन वह कृष्णा के साथ मेरठ में तैनात रहे एक आईएएस अफसर से मिलने पहुंचे तो आईएएस ने कृष्ण बाबू के पैर छूए थे। ये देख वह दंग रह गए थे। उनको यकीन हो गया था कि कृष्ण बाबू पावरफुल शख्स है। पूरी तरह विश्वास हो गया तो उन्होंने पत्नी की नियुक्ति के लिए 25 लाख दे दिए।

सरकारी वकील बनाने के नाम पर भी ठगा
मेरठ की एक महिला अधिवक्ता को सरकारी वकील बनाने के नाम पर भी कृष्ण बाबू ने दस लाख रुपये की ठगी की थी। इसी तरह किसी को रेलवे बोर्ड का सदस्य, पार्टी व संघ में पदाधिकारी आदि बनवाने के नाम पर भी पैसे वसूले हैं। विभागों के टेंडर दिलाने के नाम पर भी बड़ी ठगी कर चुका है।
एफआईआर से पुलिस को गुरेज क्यों
ठगी की शिकायत और रुपये के लेनदेन से संबंधित कागजात उपलब्ध कराने के बावजूद अभी तक सचेंडी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। पांच दिनों से कानपुर आउटर पुलिस मामले की जांच का हवाला दे रही है। सीओ सदर तफ्तीश कर रहे हैं। पीड़िता ने आशंका जताई है कि पुलिस आरोपी के प्रभाव की वजह से लापरवाही कर रही है। वहीं, ठग के खिलाफ लखनऊ में भी एक दो मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस इस संबंध में जानकारी जुटा रही है।