वीडियो वायरल करने का मामला: पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, चौकी इंचार्ज और सिपाही निलंबित, चार अन्य लाइन हाजिर
महाराजपुर में युवक का नग्न वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में चौकी इंचार्ज और एक सिपाही निलंबित हुआ है। साथ ही तीन दरोगा और एक हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में युवक का नग्न वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में सोमवार को महाराजपुर थाने के छह पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। चौकी इंचार्ज व एक सिपाही निलंबित किए गए हैं। साथ ही तीन दरोगा और एक हेडकांस्टेबल लाइन भेजे गए। मामले की शुरुआती जांच में स्पष्ट हुआ है कि वीडियो वायरल करने में पुलिसकर्मियों की ही भूमिका रही। एक कथित पत्रकार भी रडार पर है।
फीलखाना निवासी एक शख्स 18 अप्रैल की रात महाराजपुर स्थित पिता की फैक्टरी गया था। वह मानसिक रूप से भी कुछ बीमार है। इस दौरान वह दूसरी फैक्टरी में घुस गया था। यहां कपड़ों में आग लगा दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस व मौजूद लोगों ने उसे पीट दिया था। दो दिन बाद युवक का नग्न वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। डीजीपी के निर्देश पर आईजी रेंज ने जांच शुरू की थी।
इन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
इस मामले में शुरुआती जांच के बाद एसपी आउटर अजीत कुमार सिन्हा ने चौकी इंचार्ज प्रदु्मभन सिंह व सिपाही दरवेश सिंह को निलंबित कर दिया। वहीं दरोगा संजीव कुमार, आशीष कुमार, कृष्णकांत व हेड कांस्टेबल पंकज विहान को लाइन हाजिर किया। इन पुलिसकर्मियों ने वीडियो बनाया। स्थानीय निवासी एक कथित पत्रकार को वीडियो भेजा। उसने वीडियो वायरल किया। इस मामले में जल्द एफआईआर भी होगी। वहीं, सोमवार देर रात पीड़ित युवक का असलहे के साथ एक वीडियो वायरल हुआ है। इसकी भी जांच की जा रही है।