{"_id":"60fa827c1b67e74ee50290c1","slug":"case-of-attempted-gang-rape-in-hotel-channel-was-kept-on-youtube-used-to-take-money-in-the-name-of-registration","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में गैंगरेप के प्रयास का मामला: यू ट्यूब पर बना रखा था चैनल, रजिस्ट्रेशन के नाम पर करते थे टप्पेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में गैंगरेप के प्रयास का मामला: यू ट्यूब पर बना रखा था चैनल, रजिस्ट्रेशन के नाम पर करते थे टप्पेबाजी
Fri, 23 Jul 2021 02:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 23 Jul 2021 02:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
कानपुर के गोविंद नगर स्थित दीप होटल में बुधवार रात 19 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले सात आरोपियों में से चार पुलिस की हिरासत में हैं। पकड़े गए आरोपियों ने यू-ट्यूब पर अपना एक चैनल बना रखा था। इसी चैनल पर लॉन्च करने के नाम पर मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाने की चाहत रखने वाली किशोरियों और युवतियों को अपना शिकार बनाते थे।
पुलिस को आशंका है कि आरोपी रजिस्ट्रेशन के नाम पर टप्पेबाजी करके युवतियों से पैसे भी वसूलते थे। इसी पैसे से वे महीनों तक महंगे होटलों में रुक कर अय्याशी करते थे। छात्रा ने इटावा निवासी फरमान, किदवई नगर निवासी राघव, मेस्टन रोड निवासी राहुल व रॉनी समेत सात पर फोटो शूट के बहाने होटल में दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया था।
एक माह से थे होटल में
पुलिस के अनुसार मास्टर माइंड इटावा निवासी फरमान ने 25 जून से होटल का कमरा प्रति दिन 1500 रुपये किराये पर ले रखा था। तीनों साथी सोशल मीडिया के माध्यम से फोटो शूट और मॉडलिंग का प्रचार प्रसार कर क्लाइंट को अपने जाल में फंसाते थे। मुंबई में बड़े-बड़े फिल्म डयरेक्टरों और प्रोड्यूसरों से अपनी जान पहचान बता कर उन्हें अपने जाल में फंसा लेते थे।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अनुराग मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को छात्रा का मेडिकल कराने के साथ ही मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए गए हैं, जिसमें उसने आपबीती सुनाई। आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा। मेडिकल में छात्रा की उम्र 19 साल निकली है।