{"_id":"66e5d609705a41b4db069200","slug":"case-of-attempt-to-grab-land-avnish-s-three-companions-declared-fugitive-2024-09-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जमीन कब्जाने के प्रयास का मामला: अवनीश के तीन साथी भगोड़ा घोषित, तीनों के घर पर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन कब्जाने के प्रयास का मामला: अवनीश के तीन साथी भगोड़ा घोषित, तीनों के घर पर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
Sun, 15 Sep 2024 12:02 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 15 Sep 2024 12:02 AM IST
सार
Kanpur News: पुलिस ने 50 हजार के इनामी जीतेश झा, हरेंद्र मसीह व अली अब्बास से घर पर नोटिस चस्पा किया। डुगडुगी भी बजवाई।
विज्ञापन
जितेश झा के घर पर नोटिस चस्पा करती कोतवाली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में सिविल लाइंस में नजूल की जमीन कब्जाने के प्रयास मामले में फरार चल रहे अवनीश दीक्षित के तीन साथियों हरेंद्र मसीह, जीतेश झा और अली अब्बास को भगोड़ा घोषित कर दिया है। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने तीनों के घरों पर डुगडुगी पिटवाने के साथ ही कुर्की की कार्रवाई (धारा 82) का नोटिस चस्पा किया।
करोड़ों की नजूल की जमीन कब्जाने के प्रयास मामले को लेकर कोतवाली थाने में दो एफआईआर दर्ज कराई गईं थी। इनमें से एक एफआईआर लेखपाल विपिन कुमार ने दर्ज कराई थी। इसमें अवनीश दीक्षित समेत 13 नामजद व 20 अज्ञात लोग आरोपी थे। वहीं, दूसरी एफआईआर सैमुएल गुरुदेव सिंह ने डकैती, मारपीट, छेड़छाड़ समेत कई गंभीर धाराओं में दर्ज कराई थी। इसमें भी अवनीश समेत 12 नामजद 20 अज्ञात लोग शामिल थे। पुलिस मामले में अवनीश समेत आठ लोग जेल में बंद है।

इसके अलावा सभी फरार आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है। गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद आरोपियों ने खुद को कानून के हवाले नहीं किया है। कोतवाली प्रभारी संतोष शुक्ला ने बताया कि मामले में आरोपी झांसी के छोकनबाग निवासी हरेंद्र मसीह, शुक्लागंज उन्नाव के ब्रह्मनगर निवासी जीतेश झा और फीलखाना क्षेत्र स्थित नवाब साहब का हाता निवासी अली अब्बास को भगोड़ा घोषित किया गया है। सभी के घरों में शनिवार को पुलिस की अलग-अलग टीमों ने ढोल बजवाकर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। जल्द उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।