फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case filed against quack and his wife

Kanpur News: झोलाछाप व उसकी पत्नी पर मुकदमा दर्ज

Mon, 11 Aug 2025 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Case filed against quack and his wife
बकेवर। झोलाछाप के उपचार से हालत बिगड़ने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने झोलाछाप व उसकी पत्नी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस में मृतक युवक के भाई के प्रार्थना पत्र पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


ग्राम गौतमपुरा निवासी विकास पाल पुत्र वंशलाल पाल ने थाना में दर्ज कराए मामले बताया कि उसका भाई सत्यनारायण शनिवार को दोपहर बीमार होने पर कस्बे के झोलाछाप वीर सिंह माथुर निवासी सराय नरोत्तम थाना बकेवर के पास उपचार के लिए गया था। झोलाछाप वीर सिंह व उनकी पत्नी ने बिना किसी बीमारी पता लगाए सत्यनारायण को इंजेक्शन लगा दिया और कुछ दवा खिला दी, जिससे उसके भाई की तबियत और बिगड़ गयी।
विज्ञापन

तबीयत बिगड़ने पर भाई को उपचार का लिए आयुर्विज्ञान विवि सैफई ले जाया गया जहां कुछ देर में ही उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष बकेवर विपिन कुमार मलिक ने बताया मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed