{"_id":"5cbf212dbdec2214161d7a84","slug":"case-file-on-congress-leader-salman-khurshid-in-lok-sabha-election-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी कर बुरे फंसे सलमान खुर्शीद, चुनाव से पहले दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी कर बुरे फंसे सलमान खुर्शीद, चुनाव से पहले दर्ज हुआ केस
Tue, 23 Apr 2019 08:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 23 Apr 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 में नेता अपनी जुबानी जंग में क्या कुछ नहीं बोल रहे हैं। फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के खिलाफ शहर कोतवाली में एनसीआर दर्ज कराई गई है।
इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। इस टिप्पणी का वीडियो भी वायरल हुआ था। रायदीपचंद्र मोहल्ला निवासी विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ शुक्ला ने कायमगंज के पितौरा गांव निवासी कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है।
इसमें आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ उठाने की मंशा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। जिसका वीडियो वायरल हुआ। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। जो टिप्पणी की है, वह बहुत गलत है। इससे मुख्यमंत्री का अपमान किया गया है। गौरतलब है कि पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने योगी पर टिप्पणी करते हुए कहा कहा था कि रिश्ते में मैं बाप लगता हूं।