{"_id":"60be2e468a222c22994cd890","slug":"case-diary-of-25-thousand-crore-scam-handed-over-to-cbi-former-tmc-mp-kd-singh-is-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई को सौंपी 25 हजार करोड़ के घोटाले की केस डायरी, टीएमसी के पूर्व सांसद केडी सिंह है आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई को सौंपी 25 हजार करोड़ के घोटाले की केस डायरी, टीएमसी के पूर्व सांसद केडी सिंह है आरोपी
Mon, 07 Jun 2021 08:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 07 Jun 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
केडी सिंह
ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) की कानपुर यूनिट ने 25 हजार करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में सीबीआई को केस डायरी समेत अन्य दस्तावेज सौंप दिए हैं। मामले में एलकेमिस्ट कंपनी के चेयरमैन व टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) के पूर्व सांसद केडी सिंह और अन्य पर सीबीआई ने कुछ माह पहले ही केस दर्ज किया था।
ईओडब्ल्यू भी इस मामले में कोतवाली में दर्ज केस की विवेचना कर रही थी। अब तक सामने आए तथ्यों और केस डायरी मिलने से सीबीआई को जांच में सहूलियत मिलेगी। बता दें कि सितंबर 2019 को श्यामनगर निवासी पवन मिश्रा ने कोतवाली थाने में एलकेमिस्ट के चेयरमैन व पूर्व सांसद केडी सिंह, कंपनी के निदेशकों सुचेता खेमका, छत्रसाल, सतेंद्र कुमार, बृजमोहन, नरेंद्र, जयश्री प्रकाश और नंदकिशोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
आरोप था कि कंपनी ने निवेश के नाम पर देशभर में 25 हजार करोड़ रुपये की ठगी की है। मामले की जांच पुलिस से ईओडब्ल्यू को स्थानांतरित की गई थी। इस बीच, सीबीआई ने भी एक केस इसी संबंध में दर्ज किया है। ईओडब्ल्यू एसपी बाबूराम ने बताया कि सीबीआई की टीम ने केस डायरी मांगी थी। इसके के तहत केस डायरी, मामले से जुड़े अन्य दस्तावेज, अब तक की जांच व साक्ष्य सीबीआई को सौंप दिए गए हैं। फिलहाल ईओडब्ल्यू की जांच बंद कर दी गई है। अब सीबीआई ही पूरे मामले की जांच करेगी।