फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cars of alcohol smugglers overturned on Kanpur-Prayagraj highway

किसी बॉलीवुड फिल्म के सीन की तरह कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी शराब तस्करों की कार

Fri, 25 Oct 2019 03:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 25 Oct 2019 03:00 AM IST
विज्ञापन
Cars of alcohol smugglers overturned on Kanpur-Prayagraj highway
सड़क पर पलटी पड़ी शराब तस्करों की कार - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में गुरुवार को कानपुर-प्रयागराज हाईवे जब शराब की खेप लेकर जा रही कार पलटी तो वहां पर मौजूद लोगाें को बॉलीवुड फिल्मों की सीन की याद आ गई। हरियाणा से शराब की खेप लेकर बिहार जा रही लग्जरी कार कानपुर गुरुवार की दोपहर थरियांव थाने के आंबापुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक कार फंस गया। उसके दो साथी भाग निकले।
विज्ञापन


घायल को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया। पुलिस ने गैरप्रांत की शराब बरामदगी के आरोप में तीन तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मौके से 29 हॉफ और नौ क्वार्टर शीशी शराब बरामद हुई है। हरियाणा के रोहतक जिले के साल्फा निवासी अशोक का बेटा सुमित (19) को पुलिस ने कार से घायल अवस्था में बाहर निकाला। कार चालक की सीट पर था।
विज्ञापन


 

उसने दो साथियों काली पुत्र धर्मराज, दीपक पुत्र कृष्णा (निवासी मैसूरी रोहतक) के साथ रहने की बात कही। दोनों हादसे के तत्काल बाद भाग निकले। कार का एयरबैग खुला था। माना गया कि एयरबैग खुलने से ही तीनों की जान बची। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि कार कानपुर से प्रयागराज लेन पर थी। अचानक आगे का टायर पंचर हो गया।

अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ गई। तीन बार कार पलटी फिर प्रयागराज से कानपुर की लेन पर पहुंच गई। कार पलटी पड़ी देखकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। कार की रफ्तार काफी अधिक थी। उन लोगों ने कार में फंसे घायलों को किसी तरह से बाहर निकला। कार के परखचे उड़ गए। कुछ ग्रामीण शराब की बोतले लेकर भागे। काफी शराब की बोतलें क्षतिग्रस्त मिली।

पुलिस को तलाशी में कार में एक हरियाणा नंबर की अतिरिक्त प्लेट मिली। पुलिस की जांच में कार हरियाणा की निकली। यूपी की नंबर प्लेट फर्जी पाई गई। थानेदार संतोष शर्मा ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। घायल की हालत में सुधार आने के बाद फरार साथियों के  बारे में पूछताछ की जाएगी। रिपोर्ट में उन्हें अज्ञात में रखा गया हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed