फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   car tried to crush the police sub inspector

कार को टक्कर मार भाग रहे शव वाहन ने चौकी इंचार्ज को रौंदने का किया प्रयास, पुलिस को चकमा देकर भागा

Wed, 26 Feb 2020 11:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 26 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
car tried to crush the police sub inspector
सांकेतिक तस्वीर
कन्नौज के छिबरामऊ में एक कार को क्षतिग्रस्त करने के बाद मोहम्मदाबाद की तरफ जा रहे शव वाहन को करनौली चौकी इंचार्ज ने रोकने का प्रयास किया तो चालक ने वाहन को रोकने के बजाय उनके ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। चौकी इंचार्ज बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज ने प्राइवेट वाहन से शव वाहन का पीछा किया। चालक वाहन लेकर भाग गया। अभी तहरीर नहीं दी गई है। मंगलवार देर रात करनौली चौकी इंचार्ज श्यामपाल सिंह को कोतवाली से सूचना दी गई कि शव वाहन ताजपुर रोड पर खड़ी इंडिगो कार को टक्कर मारकर मोहम्मदाबाद की तरफ भाग रहा है।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज श्यामपाल सिंह ने बताया कि शव वाहन को रोकने के लिए वह सिपाहियों के साथ सड़क पर आ गए। सामने से आ रहे शव वाहन को उन्होंने रुकने के लिए इशारा किया। चालक ने वाहन को रोकने की बजाय उन पर चढ़ाने का प्रयास किया। उन्होंने पीछे हटकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चालक शव वाहन को लेकर भाग निकला। उन्होंने निजी वाहन से शव वाहन का पीछा किया। चालक ओझल हो गया। शव वाहन नगर पंचायत मोहम्मदाबाद का बताया गया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं दी गई है। जानकारी मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed