फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Car riders several hours of violence

कार सवारों का कई घंटे उत्पात

Wed, 16 Dec 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Wed, 16 Dec 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
Car riders several hours of violence

नौबस्ता में शाम से लेकर रात तक तेज रफ्तार कार सवारों ने जमकर उत्पात मचाया। सड़क पर बेधड़क दौड़ती इन कारों की चपेट में आकर चार राहगीर जख्मी भी हुए। यशोदानगर की घटना में तो थाने पर भी हंगामा हुआ लेकिन नौबस्ता पुलिस है कि देर रात तक एक भी कार सवार आरोपी का नाम तक पता कर सकी।

विज्ञापन


यशोदानगर में देर शाम व्हाइट हाउस के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने पहले एक सब्जी के ठेले पर टक्कर मारी, फिर कार सवार ने स्पीड बढ़ाई तो सामने से आ रहे बाइक सवार को न सिर्फ टक्कर मारी बल्कि उसे घसीटते हुए करीब सौ मीटर तक ले गया,  और फिर सामने आटो में जाकर कार भेड़ दी।
विज्ञापन


तब तक आसपास के लोग दौड़ते हुए कार के पास पहुंचे और चालक को बाहर निकालकर पीटना शुरू कर दिया। इस बीच चालक की सीट के बगल में बैठा युवक फरार हो गया। क्षेत्र के राजवल्लभ पांडे, कमल, चंचल शुक्ला पप्पू दुबे आदि ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने फौरन ही घायल बाइक और आटो सवार को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल भेजा। थाने में भी भीड़ पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती रही। वहीं एसओ का कहना है कि कार के चालक और मालिक के बारे में फिलहाल कुछ नहीं मालूम है।


इसी तरह रात नौ बजे के आसपास खाड़ेपुर में तेज रफ्तार वैन राजू की परचून की दुकान में जा घुसी, जिससे राजू और दुकान के ग्राहक सोनू को खासी चोटें आई हैं। सोनू का तो सिर तक फट गया। कार सवार गाड़ी को मौके पर छोड़कर भाग निकले। पुलिस का कहना है कि फिलहाल थाने पर कोई सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed