फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Car ran in the opposite direction and crushed two friends riding a scooter, one died

तेज रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में कार दौड़ा स्कूटी सवार दो दोस्तों को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Mon, 09 Sep 2024 10:39 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Sep 2024 10:39 AM IST
सार

Kanpur News: साकेतनगर के बाद अब श्यामनगर में तेज रफ्तार का कहर दिखा। कार सवार ने स्कूटी सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Car ran in the opposite direction and crushed two friends riding a scooter, one died
कानपुर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले महीने साकेतनगर में कार की टक्कर से हुई महिला की मौत के बाद चकेरी के श्यामनगर में भी रविवार को तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। एक युवक ने उल्टी दिशा में कार दौड़ाकर स्कूटी सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। दोनों दोस्त बजरंगदल के सदस्य बताए जा रहे हैं। दो भाइयों की मदद से पुलिस ने कार सवार युवक और उसके साथी को पकड़ लिया है। चालक के पास लाइसेंस नहीं था। कार भी किसी दूसरे परिवार के नाम है।
विज्ञापन


चकेरी शिवकटरा निवासी प्राइवेट कर्मी विपिन कुमार का बड़ा बेटा अभय शुक्ला (19) शीशे और दरवाजे का काम करता था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। शिवकटरा स्थित घर का निर्माण चल रहा है। इस वजह से पूरा परिवार गांधीग्राम गेट के पास किराये पर रह रहा है। रविवार दोपहर करीब दो-ढाई बजे अभय अपने दोस्त अनिकेत (22) उर्फ अन्नू के साथ काम के सिलसिले से श्यामनगर चौराहे से मंगला विहार की ओर जा रहा था। तभी सामने से उल्टी दिशा से आ रही कार ने स्कूटी में टक्कर मारने के साथ ही दोनों को कुचल दिया। सिर पर गंभीर चोट आने से अभय की हैलट ले जाते समय एंबुलेंस में मौत हो गई। अनिकेत की भी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

मोहल्ले में रहने वाले अशोक का बेटा अनिकेत दोस्त अभय के साथ ही काम करता था। अनिकेत के बड़े भाई अभिषेक ने बताया कि वे लोग तीन भाई हैं। अनिकेत सबसे छोटा है। उसके भी सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं हैं। मामले में श्यामनगर चौकी प्रभारी अनुज कुमार पटेल ने बताया कि कार चला रहा मंगला विहार निवासी रजा की उम्र 18-19 साल के करीब है। पिता मतीन की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरा कार सवार मोहल्ले के ही असलम का बेटा आशिफ है। दोनों के पास लाइसेंस नहीं मिला है और न ही गाड़ी के कागजात। कार अपने किसी भाई की बता रहा है। पोर्टल पर चेक करने पर पता चला कि कार बर्रा निवासी पूर्णमासी पुत्र सुंदर के नाम पंजीकृत है। चकेरी इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि दोनों कार सवारों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़ितों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

पीछा करने वाले भाइयों की कार समेत एक दर्जन वाहनों में मारी टक्कर
स्कूटी सवार दोस्तों का कुचलने के बाद कार सवार युवक मौके से भागने लगे। यह देख दो भाइयों गोलू और अजय ने पीछा करना शुरू कर दिया। भागने के चक्कर में आरोपी युवकों ने एक दर्जन वाहनों में टक्कर मारी। एक सैंट्रो समेत गोलू की भी कार में टक्कर मार दी।

 
विज्ञापन

पीछा करते हुए दो भाई आरोपियों के मोहल्ले पहुंचे तो लोगों ने घेरा
टक्कर मारने के बाद कार सवार श्यामनगर चौराहे की ओर भागने लगे। यह देख गंगानगर निवासी गोलू और उसके भाई अजय ने अपनी कार से पीछा करना शुरू कर दिया। इस पर आरोपी कई वाहनों में टक्कर मारते हुए श्यामनगर चौराहा पार करते हुए परिणय गेस्ट हाउस पहुंचे। इसके बाद गलियों से होते हुए बाईपास पहुंच गए। इसके बाद देहली सुजानपुर की ओर जाते हुए मंगला विहार फर्स्ट गदियाना पहुंच गए। रास्ता बंद होने पर दोनों कार से उतरकर पैदल भागने लगे। पीछा कर रहे गोलू और अजय ने भी कार खड़ी कर पैदल पीछा कर पकड़ लिया। यह देख मोहल्ले के 100-150 लोगों ने उन्हें घेर लिया। कुछ लोगों ने कहा कि कार की टक्कर से कोई मर गया तो क्या हुआ। जो हुआ पुलिस देखेगी, तुम क्यों यहां आए हो। इस बीच वहां पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद भाइयों को भी वहां से निकाला। गोलू ने बताया कि उन्होंने रास्ते से ही 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed