फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Car overturned after hitting a divider on the expressway in Unnao, one dead and five injured

उन्नाव: एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, एक की मौत, पांच घायल

Sat, 07 May 2022 10:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 07 May 2022 10:56 AM IST
सार

बांगरमऊ क्षेत्र के अंतर्गत थाना बेहटा मुजावर के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस दुर्घटना में एक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Car overturned after hitting a divider on the expressway in Unnao, one dead and five injured
हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के बांगरमऊ में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह भीषण सड़क हादसे ने सभी को दहला दिया। यह हादसा बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के ग्राम सबलीखेड़ा के पास  हुआ। रांची से राजस्थान जा रहे कार चालक को झपकी लग जाने से कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। 

विज्ञापन

घटना में राजस्थान के ग्राम दौसा निवासी जगदीश प्रसाद (35) की मौत हो गई। वहीं, उसकी 31 वर्षीय पत्नी पूनम, ढाई वर्षीय बेटा आरुष, आयांश, ससुर कृपाइक्का (52), सास (50) वर्षीय जीवनइक्का गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर यातायात थम गया और सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। इसके बाद यूपीडा की टीम भी पहुंची। 
विज्ञापन

यूपीडा और पुलिस की संयुक्त टीम ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती करवाया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने प्रथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन के जरिए सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed