{"_id":"5c41902abdec22735d3fa27f","slug":"car-fell-in-river-with-ten-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे को लेकर जा रही कार सैकड़ों फीट नीचे नदी में जा गिरी, इसलिए बच गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे को लेकर जा रही कार सैकड़ों फीट नीचे नदी में जा गिरी, इसलिए बच गई जान
Fri, 18 Jan 2019 02:07 PM IST
Priyesh Mishra
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 18 Jan 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
नदी में गिरी कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा जिले में गुरुवार रात को दूल्हे को लेकर जा रही बारातियों से भरी एक तेज रफ्तार कार सैकड़ों फीट नीचे नदी में जा गिरी। जिससे कार में सवार दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार नदी में गिरते ही राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार सभी लोगों को बाहर निकाल कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया।
मध्य प्रदेश के भिंड के ग्राम रानीपुरा निवासी विदुर भदौरिया के नाती रवि की बरात औरैया के बिधूना कस्बे के इंद्रपाल के यहां जा रही थी। बारात में शामिल होने के लिए विदुर भदौरिया के रिश्तेदार भिंड से टवेरा गाड़ी से बिधूना जा रहे थे। जैसे ही कार अहनैया नदी पुल के पास पहुंची, कार का संतुलन अचानक बिगड़ गया और कार नदी में जा गिरी।
कार में सवार दूल्हा रवि, चचेरे बाबा सुखनंदन, धनवीर, मौसेरे भाई सनु, मनु, मोनू, गुड्डू निवासी ग्वालियर और उदयवीर व कांता सिंह निवासी फतेहगढ़ सहित शादी की फोटोग्राफ्री करने आए व ड्राइवर भी घायल हो गया।
विज्ञापन
चना पर सीओ विकास जायसवाल मौके पर पहुंचे और घायलों का इलाज कराया। बाहरपुरा के पास अहनैया नदी का पुल खतरनाक है। यहां पर एस आकार का घेरा होने के कारण तेजी से आने वाले वाहन असंतुलित हो जाते हैं और नदी में जा गिरते हैं। पिछले छह महीने में करीब एक दर्जन घटनाएं यहां पर हो चुकी हैं। पुल की एक साइड की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है।