{"_id":"698653944ce0dabbda04ccfa","slug":"car-falls-into-canal-three-dead-including-two-brothers-tent-traders-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-138041-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नहर में गिरी कार, टेंट कारोबारी दो भाइयों समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नहर में गिरी कार, टेंट कारोबारी दो भाइयों समेत तीन की मौत
Sat, 07 Feb 2026 02:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अकौढ़िया गांव में रिश्तेदार के यहां मुंडन संस्कार में शामिल होकर शुक्रवार दोपहर बाद गोंडा जा रहे टेंट हाउस संचालकों की कार सहबाजपुर-भेवान मार्ग पर हरिनिवादा के पास रामगंगा नहर में जा गिरी। कार नहर में गिरती देख पास के लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े। लोगों ने किसी तरह मशक्कत कर कार सवार चार लोगों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने तीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक को हैलट कानपुर रेफर किया है।
बहराइच रोड गोंडा निवासी टेंट कारोबारी राकेश श्रीवास्तव (54), भाई राधेश श्रीवास्तव (42), भतीजे अभिषेक (26) व चालक इरफान उर्फ करिया के साथ रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अकोढ़िया में रिश्तेदार दिलीप श्रीवास्तव के यहां उनके बेटे अंश के मुंडन संस्कार में शामिल होने शुक्रवार सुबह आए थे। यहां से दोपहर तीन बजे के करीब चारों कार से वापस एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कानपुर लौट रहे थे। गांव से निकल कर हरि निवादा के पास पहुंचे तभी चालक ने संतुलन खो दिया। कार बेकाबू होकर सड़क किनारे से निकली रामगंगा नहर में चली गई। इसी बीच पीछे आ रहे खंड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह हादसा देख रुक गए। ग्रामीण भी दौड़ कर पहुंचे।
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही मदद से कार व कार में फंसे लोगों को मशक्कत कर बाहर निकलवाया। चारों को पुलिस सीएचसी लेकर पहुंची। यहां डॉक्टर शैलेंद्र ने राकेश, राधेश, व चालक इरफान को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर हालत में अभिषेक को कानपुर हैलट रेफर किया है। इधर हादसे की जानकारी पर अकोढ़िया से रिश्तेदार दिलीप व अन्य सगे संबंधी जा पहुंचे। दिलीप ने बताया कि राकेश व राधेश भाई है। जबकि उनके छोटे भाई राजेश का बेटा अभिषेक भी उनके साथ था। वह लोग टेंट का कारोबार करते हैं। इधर हादसे को लेकर पुलिस चालक को झपकी आना और कार की रफ्तार तेज होना मान कर जांच कर रही है। एएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों के परिजनों को जानकारी दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है।
विज्ञापन
...........................
सोते समय झटका लगा और आंख खुली तो पानी में था....
कार में सवार राकेश श्रीवास्तव के भतीजे अभिषेक पुत्र राजेश को किसी तरह सुरक्षित निकाल कर सीएचसी लाया गया। यहां पर अभिषेक ने बताया कि वह पीछे सीट पर बैठा था। उसे नींद आ गई थी। तेज झटका लगा और जब आंख खुली तो कार पानी में डूब गई थी। उसके गले तक पानी थी। कुछ लोग कार के अंदर चाचा व उसे निकालने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद उसे होश नहीं रहा। जब वह होश में आया तो वह अस्पताल में था।
....................
कार गिरी देख सवारों को बचाने के लिए नहर में कूदे बीईओ
फोटो-40 रामगंगा नहर में गिरी कार और ग्रामीणों संग राहत कार्य में जुटे बीईओ रसूलाबाद अजब सिंह यादव। स्रोत ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर देहात। रसूलाबाद के हरिनिवादा के पास नहर में कार गिर गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बीईओ रसूलाबाद अजब सिंह यादव ने बचाव कार्य के लिए नहर में छलांग लगा दी। ग्रामीणाें संग मशक्कत कर उन्होंने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। दरअसल बीईओ विद्यालय निरीक्षण करने कार से निकले थे। नहर में कार गिरी देख कर उन्होंने मदद में क्षण भर भी देरी नहीं की। अदम्य साहस का परिचय देते हुए वह नहर में कूद गए। उनके प्रयास से एक युवक की जान बच गई। हालांकि कार सवार अन्य को बचाया नहीं जा सका। बीईओ ने बताया कि विद्यालय निरीक्षण के लिए जा रहे थे तभी नहर में गिरी कार दिखी। कार सवार मदद के लिए चिल्ला रहे थे इसपर वह तुरंत नहर में कूद गए और कार सवारों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। (संवाद)