{"_id":"600e62d047229c1dd15ac1f1","slug":"car-falls-in-river-in-ujjain-two-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैन में कार नदी में गिरी, कानपुर निवासी भाभी-देवर की मौत, मृतका के पति का नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन में कार नदी में गिरी, कानपुर निवासी भाभी-देवर की मौत, मृतका के पति का नहीं चला पता
Mon, 25 Jan 2021 11:55 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:55 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर से गुजरात जा रही कार उज्जैन के पास वाहन से बचने में अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंभीर नदी में जा गिरी। घटना में शहर के विष्णुपुरी निवासी कार सवार देवर-भाभी की मौके पर मौत हो गई। वहीं, कार सवार मृतका के पति का कुछ पता नहीं चल सका।
विष्णुपुरी निवासी रीता राय ग्वालटोली में अपना ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। 27 नवंबर को बेटी प्रियंका की शादी बिहार के सीवान निवासी इंजीनियर अविनाश तिवारी से की थी। शनिवार को प्रियंका अपने पति अविनाश और देवर अनुराग तिवारी के साथ प्रियंका के जेठ अभय के घर कार से वडोदरा (गुजरात) जा रहीं थीं।
रविवार सुबह उज्जैन के बड़नगर रोड पर खतौड़िया गांव के पास पहुंचे तभी एक वाहन को बचाने में उनकी कार अनियंत्रित हो गई। हादसे में प्रियंका और अनुराग की मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक प्रियंका के पति का कुछ पता नहीं चल सका। उज्जैन एसपी सतेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि सोमवार सुबह होते ही अविनाश की नदी में तलाश के लिए गोताखोरों को उतारा जाएगा। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।