फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Car carrying Nepalese tourists overturned on Lucknow Agra Expressway, five injured

लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर नेपाली सैलानियों को ले जा रही कार पलटी, पांच घायल

Sun, 22 Dec 2019 08:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 22 Dec 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
Car carrying Nepalese tourists overturned on Lucknow Agra Expressway, five injured
एक्सप्रेसवे पर टोडरपुर गांव के पास पलटी हुई कार - फोटो : अमर उजाला
इटावा के बसरेहर में आगरा का ताजमहल देखने जा रहे एक ही परिवार के चार नेपाली सैलानी व कार चालक आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसे का शिकार हो गए। उनकी स्विफ्ट डिजायर कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घायलों को सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


नेपाल के वंग तुलकुमवा जगह के निवासी मिगनाम अल्लामू शेरपा अपनी पत्नी डौली व दो बच्चों प्रेमा छोटी व अल्लामू स्विफ्ट डिजायर कार से आगरा ताजमहल देखने जा रहे थे। कार बिहार निवासी विपिन कुमार वर्मा चला रहा था।
विज्ञापन


रविवार सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जाते समय चालक को झपकी आ गई और कार चौबिया थाना क्षेत्र के टोडरपुर गांव के पास एक्सप्रेस के चैनल नंबर 121 पर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। चालक समेत चारों नेपाली सैलानी कार में फंस गए। हादसे को देख आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस कर्मचारियों ने पांचों घायलों को कार से बाहर निकाला और सैफई मिनी पीजीआई पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed