फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   capling broken of maalgaadi

कुछ पल के लिए थम गई थी वहां माैजूद हर एक सांस जब तेज रफ्तार मालगाड़ी दाे हिस्साें में बटी

Thu, 10 May 2018 11:23 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 10 May 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
capling broken of maalgaadi
डेमाे पिक
बिल्हैर के बर्राजपुर रेलवे स्टेशन से पहले पाठकपुर गांव के सामने कानपुर से फर्रुखाबाद की ओर जा रही एक मालगाड़ी की कपलिंग खुल गई। जिससे मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। स्टेशन समीप होने के कारण मालगाड़ी की गति कम थी। जिससे बड़ा हादसा बच गया। 
विज्ञापन


कानपुर-फर्रुखबाद रेल रूट के बर्राजपुर रेलवे प्लेटफार्म के स्टेशन मास्टर राकेश कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह नौ बजे कानपुर से फर्रुखाबाद की ओर जा रही मालगाड़ी जैसे ही बर्राजपुर स्टेशन पहुंची, तभी पाठकपुर गांव के सामने दो डिब्बों को आपस में जोड़ने वाली कपलिंग ढीली हो गई।

विज्ञापन

 

मालगाड़ी के गार्ड समेत नौ डिब्बे इंजन से अलग हो गए। जबतक चालक और गार्ड कुछ समझ पाते तब तक मालगाड़ी बर्राजपुर रेलवे स्टेशन पर जा पहुंची। इसके बाद गार्ड द्वारा कपलिंग टूटने की सूचना वायरलेस पर देने के बाद स्टेशन पर मौजूद कर्मी और ट्रेन चालक व सह चालक को घटना की जानकारी हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आनन-फानन में इमरजेंसी ब्रेक लेकर मालगाड़ी के चालक ने गाड़ी रोकी और बर्राजपुर रेलवे स्टेशन के कर्मियों के साथ जैसे-तैसे 60 डिब्बों वाली मालगाड़ी के छूटे नौ डिब्बों को जोड़ा। कपलिंग टूटने से कानपुर-फर्रुखाबाद रेलरूट करीब 30 मिनट तक बाधित रहा। हालांकि, इस समय पर कोई ट्रेन न होने से यात्री प्रभावित नहीं हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed