फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Candidates will sit far away, to become 75 examination centers, verification of schools being start

यूपी: बोर्ड परीक्षा में दूर-दूर बैठेंगे परीक्षार्थी, बनेंगे 75 परीक्षा केंद्र, किया जा रहा स्कूलों का सत्यापन

Sun, 20 Dec 2020 11:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 20 Dec 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
Candidates will sit far away, to become 75 examination centers, verification of schools being start
एग्जाम - फोटो : SELF
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में भी इस बार कोविड गाइड लाइन का पालन किया जाएगा। परीक्षार्थी दो गज दूरी पर बैठाए जाएंगे। इससे परीक्षार्थी कम होने के बावजूद परीक्षा केंद्रों की संख्या पिछले वर्ष की अपेक्षा बढ़कर 70 से 75 हो सकती है। डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि केंद्रों के सत्यापन का काम तेजी से चल रहा है। 
विज्ञापन


तीन-चार वर्षों के आंकड़े देखें तो परीक्षा केंद्रों की संख्या घटी है। वर्ष 2018 में 67, वर्ष 2019 में 63 केंद्रों और वर्ष 2020 में 57 केंद्र बनाए गए थे। इस बार कोरोना संक्रमण के मद्देनजर परीक्षार्थियों को 180 सेंटीमीटर की दूरी पर बैठाया जाएगा। इससे 70 से 75 परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन


पिछली बार एक केंद्र पर 300 से 1200 तक परीक्षार्थी बैठाए गए थे किंतु इस बार 150 से 800 ही बैठाए जाएंगे। इस बार हाईस्कूल और इंटर में मिलाकर करीब चालीस हजार परीक्षार्थी हैं। डीआईओएस ने बताया कि केंद्रों पर परीक्षार्थियों के साथ परीक्षकों की भी जांच होगी। परीक्षकों को परीक्षा से पूर्व मेडिकल रिपोर्ट केंद्र संचालक को देनी होगी। बीमारी से प्रभावित शिक्षक को परीक्षक नहीं बनाया जाएगा। कालेजों में सैनेटाइजिंग की भी सुविधा रहेगी। तीन चार केंद्रों के बीच में एक हेल्थ डेस्क बनेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 26 तक पूरा होना है सत्यापन 
238 स्कूलों ने केंद्र बनाने के लिए आवेदन किया है। इसमें 20 विद्यालय पहले दौर में बाहर कर दिए गए। अन्य का तहसीलवार सत्यापन किया जा रहा है। टीम में तहसीलदार, डीआईओएस कार्यालय के प्रतिनिधि और आरईएस विभाग के जेई शामिल हैं।  सत्यापन का 26 दिसंबर तक पूरा होना है। 

लगातार घट रहे यूपी बोर्ड के परीक्षार्थी
वर्ष    हाईस्कूल    इंटरमीडिएट    कुल परीक्षार्थी
2018-19    25059    22556    47615
2019-20    22264    20117    42381
2020-21    20951    20065    40116
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed