फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   candidates who won election of the District Panchayat President took oath of office and secrecy

कानपुर: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Mon, 12 Jul 2021 03:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 12 Jul 2021 03:34 PM IST
विज्ञापन
candidates who won election of the District Panchayat President took oath of office and secrecy
शपथ लेते जिला पंचायत अध्यक्ष - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जीतने वाले प्रत्याशियों ने साेमवार को अपने-अपने क्षेत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। जिलाधिकारी ने सभी जीतने वाले प्रत्याशियों को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


चित्रकूट- जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में भाजपा के अशोक जाटव ने शपथ ग्रहण की। इसके अलावा जिला पंचायत के 16 अन्य सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण कर ली है।

कन्नौज- जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य सहित 11 सदस्यों ने किया शपथ ग्रहण की। कलक्ट्रेट परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। सपा ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया।
विज्ञापन


हरदोई- जिला पंचायत की 37वीं अध्यक्ष के रूप में प्रेमावती ने शपथ ली। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। गांधी भवन सभागार में शपथग्रहण कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इटावा- जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक उर्फ अंशुल यादव ने और 24 सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। डीएम श्रुति सिंह ने अभिषेक को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सपा औऱ प्रसपा के नेता रहे मौजूद।

हमीरपुर- जिला पंचायत के झलकारी बाई सभागार में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत को डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।


उन्नाव- निराला प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में शकुन सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष की शपथ ली। इसके बाद शकुन सिंह ने उपस्थित 40 सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान 10 सदस्य अनुपस्थित रहे। पहली बैठक औपचारिक रही। केवल समितियों के गठन पर विचार किया गया। शपथ ग्रहण में कोविड प्रोटोकॉल का पालन नजर नहीं आया। 

कानपुर देहात- जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में नीरज रानी ने शपथ ग्रहण की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed